दहेज के लिए विवाहिता की हत्या

Published at :22 Dec 2015 7:59 PM (IST)
विज्ञापन
दहेज के लिए विवाहिता की हत्या

दहेज के लिए विवाहिता की हत्या प्राथमिकी दर्ज, पति व ससुर गिरफ्तारडोरीगंज (छपरा). अवतार नगर थाना क्षेत्र के मधुपुर गांव में दहेज के लिए एक हत्या का मामला प्रकाश में आया है. इस संबंध में प्राथमिकी दर्ज कराते हुए विवाहिता के पिता बेगूसराय जिले के नवरंगा तेली टोला गांव निवासी लाली मालकार ने प्राथमिकी दर्ज […]

विज्ञापन

दहेज के लिए विवाहिता की हत्या प्राथमिकी दर्ज, पति व ससुर गिरफ्तारडोरीगंज (छपरा). अवतार नगर थाना क्षेत्र के मधुपुर गांव में दहेज के लिए एक हत्या का मामला प्रकाश में आया है. इस संबंध में प्राथमिकी दर्ज कराते हुए विवाहिता के पिता बेगूसराय जिले के नवरंगा तेली टोला गांव निवासी लाली मालकार ने प्राथमिकी दर्ज कराते हुए यह आरोप लगाया है कि दो वर्ष पूर्व मैंने अपनी पुत्री कंचन देवी की शादी अवतार नगर थाना क्षेत्र के मधुपुर निवासी उदय भगत के पुत्र विमलेश कुमार के साथ की थी. उसका कहना है कि शादी के बाद से ही मेरी पुत्री को दहेज के लिए प्रताड़ित किया जाता रहा है. मेरी पुत्री को बच्चा होनेवाला था. उसका परिवारवालों ने अनुचित लाभ उठा कर इलाज नहीं कराया. इसके कारण मेरी पुत्री की मौत हो गयी. अवतार नगर थानाध्यक्ष अतुल राज ने बताया कि आरोपित ससुर उदय भगत एवं पति विमलेश कुमार को पकड़ कर जेल भेज दिया गया.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन