संगीत शक्षिकों को मिला नियोजन पत्र

Published at :22 Dec 2015 7:27 PM (IST)
विज्ञापन
संगीत शक्षिकों को मिला नियोजन पत्र

संगीत शिक्षकों को मिला नियोजन पत्र नप चेयरमैन ने दी नियुक्त शिक्षकों को दी बधाईनोट: फोटो नंबर 22 सी.एच.पी 10 है कैप्सन होगा- नियोजन पत्र प्राप्त करती अभ्यर्थी छपरा. नगर पर्षद के उच्च माध्यमिक संगीत शिक्षकों का नियुक्ति पत्र मंगलवार को वितरित किया गया. मुख्य पार्षद शोभा देवी, उपमुख्य पार्षद सुनीता देवी एवं कार्यपालक पदाधिकारी […]

विज्ञापन

संगीत शिक्षकों को मिला नियोजन पत्र नप चेयरमैन ने दी नियुक्त शिक्षकों को दी बधाईनोट: फोटो नंबर 22 सी.एच.पी 10 है कैप्सन होगा- नियोजन पत्र प्राप्त करती अभ्यर्थी छपरा. नगर पर्षद के उच्च माध्यमिक संगीत शिक्षकों का नियुक्ति पत्र मंगलवार को वितरित किया गया. मुख्य पार्षद शोभा देवी, उपमुख्य पार्षद सुनीता देवी एवं कार्यपालक पदाधिकारी अंजय कुमार राय ने संयुक्त रूप से अभ्यर्थियों को नियुक्ति पत्र प्रदान किया. मौके पर कुल पांच अभ्यर्थियों को पत्र का वितरण किया गया. इनमें सुधाकर कश्यप की पोस्टिंग राजकीय जिला स्कूल, विजय लक्ष्मी की राजकीय कन्या उच्च विद्यालय, मीरा कुमारी की राजेंद्र कॉलेजिएट, बिंदु कुमारी की लोकमान्य एवं अरुण कुमार गिरि की पोस्टिंग ब्राह्मण स्कूल में की गयी है. कार्यपालक पदाधिकारी श्री राय ने बताया कि नियोजन इकाई को कुल नौ रिक्तियां प्राप्त हुई थीं, जिनमें दो अत्यंत पिछड़ा वर्ग एवं एक अजा कोटि का कोई अभ्यर्थी नहीं होने के कारण उन पदों को रिक्त छोड़ दिया गया है. पत्र वितरित करते हुए मुख्य पार्षद शोभा देवी ने अभ्यर्थियों को शुभकामनाएं व बधाई देते हुए पूरे मनोयोग व ईमानदारी से शिक्षण-प्रशिक्षण का कार्य करने का निर्देश दिया. मौके पर नियोजन इकाई के सुनील कुमार, अंबदत्त गुंजन, ओम प्रकाश राय, सुबोध चौधरी, नदीम अहमद समेत नप के मकसूद हसन आरिफ आदि उपस्थित थे. नियुक्ति पत्र पाकर अभ्यर्थियों के चेहरे खिल गये. उन्होंने नप के प्रति आभार व्यक्त किया.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन