दरभंगा ने कोसी प्रमंडल को हरा कर जीता खिताब

Published at :17 Dec 2015 8:25 PM (IST)
विज्ञापन
दरभंगा ने कोसी प्रमंडल को हरा कर जीता खिताब

दरभंगा ने कोसी प्रमंडल को हरा कर जीता खिताबनोट. सोनपुर से फोटो मेल से भेजा गया है. सोनपुर में हुई वॉलीबॉल प्रतियोगितासोनपुर. विश्व प्रसिद्ध हरिहर क्षेत्र, सोनपुर मेले के अवसर पर आयोजित होनेवाली खेलकूद प्रतियोगिता में गुरुवार को वॉलीबॉल प्रतियोगिता में दरभंगा प्रमंडल की टीम ने कोसी प्रमंडल पर 3-1 से जीत दर्ज की. फाइनल […]

विज्ञापन

दरभंगा ने कोसी प्रमंडल को हरा कर जीता खिताबनोट. सोनपुर से फोटो मेल से भेजा गया है. सोनपुर में हुई वॉलीबॉल प्रतियोगितासोनपुर. विश्व प्रसिद्ध हरिहर क्षेत्र, सोनपुर मेले के अवसर पर आयोजित होनेवाली खेलकूद प्रतियोगिता में गुरुवार को वॉलीबॉल प्रतियोगिता में दरभंगा प्रमंडल की टीम ने कोसी प्रमंडल पर 3-1 से जीत दर्ज की. फाइनल की विजेता टीम को अनुमंडल पदाधिकारी मदन कुमार एवं डीसीएलआर उपेंद्र कुमार पाल ने संयुक्त रूप से विजेता टीम को ट्रॉफी एवं 11 हजार रुपये का चेक प्रदान किया. वहीं उपविजेता रहे कोसी प्रमंडल की टीम को ट्रॉफी एवं सात हजार रुपये का चेक प्रदान किया गया. दरभंगा प्रमंडल की टीम की ओर से शंभु कुमार, कृष्ण कुमार, सुजीत, रवि प्रकाश, अविनाश, मनीष, रामनारायण सहित अन्य ने बेहतर खेल का प्रदर्शन किया. वहीं, उपविजेता रही कोसी प्रमंडल की टीम की ओर से सोनू, रजक, नितेश, गोविंद सहित अन्य खिलाड़ियों ने बेहतर खेल का प्रदर्शन किया. रेफरी के रूप में डॉ सुनील कुमार थे. वहीं खेल में सहयोग राजेश शुभांगी कर रहे थे.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन