हनुमत पूजनोत्सव में जुटे श्रद्धालु

Published at :16 Dec 2015 7:13 PM (IST)
विज्ञापन
हनुमत पूजनोत्सव में जुटे श्रद्धालु

हनुमत पूजनोत्सव में जुटे श्रद्धालु नोट. फोटो नंबर 16 सीएचपी 12 है. कैप्सन होगा- हनुमान लला की स्थापित प्रतिमा .संवाददाता-मशरक. स्टेशन रोड अवस्थित शिव मंदिर परिसर में आयोजित 26 वां वार्षिक हनुमंज पूजनोत्सव समारोह में कड़ाके की ठंड के बावजूद काफी संख्या में श्रद्धालु पहुंच रहे हैं. अखंड अष्टयाम के बाद मंगलवार की देर शाम […]

विज्ञापन

हनुमत पूजनोत्सव में जुटे श्रद्धालु नोट. फोटो नंबर 16 सीएचपी 12 है. कैप्सन होगा- हनुमान लला की स्थापित प्रतिमा .संवाददाता-मशरक. स्टेशन रोड अवस्थित शिव मंदिर परिसर में आयोजित 26 वां वार्षिक हनुमंज पूजनोत्सव समारोह में कड़ाके की ठंड के बावजूद काफी संख्या में श्रद्धालु पहुंच रहे हैं. अखंड अष्टयाम के बाद मंगलवार की देर शाम हनुमत लला की पट खुलते ही पूजा अर्चना के लिए श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ पड़ी. सबसे पहले मशरक व्यवसायी संघ ने पुरोहित नंद कुमार तिवारी के मंत्रोच्चारण की तथा वैदिक विधि विधान के साथ पूजा अर्चना की. नौ दिवसीय हनुमंत पूजनोत्सव में सुबह से देर रात्रि तक विभिन्न संस्कृत आयोजनों के कारण पूरा माहौल भक्तिमय बना हुआ है. सुबह सुंदर कांड का पाठ और शाम को पवन तिवारी के मंडली द्वारा झांकी-संकीर्तन की प्रस्तुति में काफी संख्या में लोग जुट रहे हैं. वहीं दोपहर और रात्रि प्रवचन में दूर दराज से आये संतों के प्रवचन से लोग भक्ति रस में सराबोर हो रहे हैं. इस बार भोपाल की साध्वी प्रज्ञा भारती दूबे और जौनपुर के डॉ राजेंद्र ओझा का प्रवचन श्रद्धालु भक्त राम कथा श्रवण कर लाभांवित होंगे. पूजा समिति के संरक्षक दीनानाथ सिंह के साथ समिति सदस्य मास्टर सुरेश सिंह, विनोद रस्तोगी, कैलाश सिंह, शीलानाथ गुप्ता सहित कई लोग व्यवस्था में रात-दिन जुटे हुए हैं.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन