युवा महोत्सव में भाग लेने कलाकारों की टीम रवाना

Published at :16 Dec 2015 6:26 PM (IST)
विज्ञापन
युवा महोत्सव में भाग लेने कलाकारों की टीम रवाना

युवा महोत्सव में भाग लेने कलाकारों की टीम रवाना सदर एसडीओ ने हरी झंडी दिखा कलाकारों को दरभंगा के लिए भेजा फोटो नंबर 16 सी.एच.पी 1 है कैप्सन होगा- सदर एसडीओ के साथ कलाकारों की टीम संवाददाता, छपरा (सदर). 17 से 19 दिसंबर तक दरभंगा में आयोजित राज्यस्तरीय युवा महोत्सव में भाग लेने के लिए […]

विज्ञापन

युवा महोत्सव में भाग लेने कलाकारों की टीम रवाना सदर एसडीओ ने हरी झंडी दिखा कलाकारों को दरभंगा के लिए भेजा फोटो नंबर 16 सी.एच.पी 1 है कैप्सन होगा- सदर एसडीओ के साथ कलाकारों की टीम संवाददाता, छपरा (सदर). 17 से 19 दिसंबर तक दरभंगा में आयोजित राज्यस्तरीय युवा महोत्सव में भाग लेने के लिए छपरा के कलाकारों की टीम बुधवार की सुबह रवाना हो गयी. जिला युवा महोत्सव के आयोजन सचिव सदर एसडीओ सुनील कुमार ने सभी प्रतिभागियों को हरी झंडी दिखा कर रवाना किया. शामिल कलाकारों में निर्णायक मंडल द्वारा 10 से 12 दिसंबर तक छपरा में जिला महोत्सव में चयनित कलाकार शामिल है. कार्यपालक दंडाधिकारी रमेश कमल रत्नम के अनुसार शामिल कलाकारों ने हरमोनियम के लिए प्रतिक प्रकाश, तबल के लिए आदित्य गोपाल, वायलिंग के अमित कुमार गुप्ता, शास्त्री गायन के स्वाती मिश्रा, सुगम संगीत के लिए विनिता कुमारी, एकल लोक गीत के लिए रूची कुमारी, सामुह लोक गायन के लिए टूनू तन्हा, समूह लोक नृत्य के लिए पूनम एवं साथी, एकांकी के लिए रजनीश कुमार, वक्तृता के लिए आकाश कुमार तथा चित्रकला के लिए कुमारी सुरभी शामिल है. इस प्रतियोगिता के लिए बालक व बालिकाओं की टीम की देख-रेख के लिए संगीत शिक्षक प्रियंका कुमारी आदि को भेजा गया है.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन