जिला पर्षद की आखिरी बैठक आज, बस स्टैंड पर बड़ा फैसला

Published at :16 Dec 2015 6:26 PM (IST)
विज्ञापन
जिला पर्षद की आखिरी बैठक आज, बस स्टैंड पर बड़ा फैसला

जिला पर्षद की आखिरी बैठक आज, बस स्टैंड पर बड़ा फैसला18 करोड़ रुपये से नया बस स्टैंड पर लग सकती है अंतिम मुहरएमपी, एमएलए, पार्षद व प्रमुख होंगे शामिल, जनहित पर होंगे कई महत्वपूर्ण फैसले 10 माह बाद होने वाली सामान्य बैठक के लिए मुख्य भवन को दिया गया नया लुक फोटो नंबर 16 सी.एच.पी […]

विज्ञापन

जिला पर्षद की आखिरी बैठक आज, बस स्टैंड पर बड़ा फैसला18 करोड़ रुपये से नया बस स्टैंड पर लग सकती है अंतिम मुहरएमपी, एमएलए, पार्षद व प्रमुख होंगे शामिल, जनहित पर होंगे कई महत्वपूर्ण फैसले 10 माह बाद होने वाली सामान्य बैठक के लिए मुख्य भवन को दिया गया नया लुक फोटो नंबर 16 सी.एच.पी 4 है कैप्सन होगा- रंग रोगन के बाद जिला पर्षद का मुख्य भवन .संवाददाता-छपरा (सदर). सारण जिला पर्षद की अंतिम सामान्य बैठक 17 दिसंबर को होने वाली है. विगत पांच वर्षों के बाद पुन: अप्रैल मई में त्रिस्तरीय पंचायती राज व्यवस्था के तहत चुनाव होना है. ऐसी स्थिति में निश्चित तौर पर सरकार के प्रावधानों के तहत जिला पर्षद अध्यक्ष के अलावे अन्य 47 सदस्यों में से अधिकतर पदों पर तसवीर बदलने वाली है. ऐसी स्थिति में वर्ष 2011 से 16 के के बीच जिला पर्षद की होने वाली अंतिम बैठक को यादगार बनाने व जिला पर्षद की ऐतिहासिक भवन को नया लुक देेने के लिए पर्षद प्रशासन दिन-रात एक किये हुए है. ऐसी स्थिति में अंतिम बैठक में किसी भी प्रकार की बुनियादी सुविधा की कमी जिला पर्षद के अध्यक्ष, उपाध्यक्ष व अन्य सदस्यों के द्वारा व्यक्त नहीं किये जाने के मद्देनजर मुख्य कार्यपालक पदाधिकारी सह डीडीसी की देखरेख में काम चल रहा है. नये बस पड़ाव पर बैठक में निर्णय की आम जनों में उम्मीदेंजिला परिषद की 18 फरवरी 2015 के बाद होने वाली इस बैठक में अन्य विकास के मुद्दों के साथ-साथ जिला पर्षद की आय के स्रोतों व विकास को लेकर भी चर्चा होगी. आम जनों में इस बैठक में नये सुविधा युक्त बस स्टैंड बनाने के संबंध में अंतिम निर्णय लेने को लेकर भी चर्चाएं हैं. लोगों का कहना है कि जिला पर्षद के साढा ढाला स्थित बस स्टैंड की जमीन को अधिग्रहित करने के बदले में मुआवजा के रूप में सरकार के द्वारा 18 करोड़ रुपये एक साल पूर्व जिला पर्षद को उपलब्ध कराया गया है. ऐसी स्थिति में यह राशि जिला पर्षद के खाते में बेकार पड़े हैं. पूर्व में जिला पर्षद के तत्कालीन कार्यपालक पदाधिकारी सह डीडीसी राजीव वर्मा द्वारा उक्त राशि से छपरा जंकशन के दक्षिण बिनटोलिया के तरफ अवस्थित जिला प्रशासन की 12 एकड़ सरकारी जमीन में जिला पर्षद के नये सुविधा युक्त स्टैंड निर्माण के लिए पांच एकड़ जमीन सरकारी दर पर खरीदकर उसमें सुसज्जित बस स्टैंड बनाने की बात कही थी. जिस पर जिला प्रशासन ने भी सहमति जतायी थी. विधानसभा चुनाव के कारण यह मामला खटाई में पड़ गया था. ऐसी स्थिति में जिला पर्षद की सामान्य बैठक में सदस्यों से उम्मीद है कि इस महत्वकांक्षी योजना को धरातल पर उतारने की दिशा में पहल होगी. 18 करोड़ की लागत से नया स्टैंड बनाने की दिशा में सार्थक बातें बैठक से निकलकर आयेगी. इसके अलावे जिला पर्षद की जमीन व दुकानों के भी निर्माण व विकास के संबंध में भी यहां चर्चा होने वाली है. 20 से 25 लाख रुपये खर्च हो रह भवन मरम्मती परजिला पर्षद के पुराने मुख्य भवन को नया लुक देने के लिए दिन रात दर्जन भर मजदूरों की देख-रेख में सभी अत्याधुनिक बुनियादी सुविधाएं उपलब्ध करायी जा रही है. डीडीसी सह मुख्य कार्यपालक पदाधिकारी के निर्देश पर जिला अभियंता डीएन दत्ता तथा एसडीओ आरएल साह की देख-रेख में मरम्मती कार्य चलाकर पूरी बिल्डिंग को नया स्वरूप दिया जा रहा है. पांच वर्ष में महज 9 बैठक :पंचायती राज व्यवस्था के तहत जिला परिषद की सामान्य बैठक हर तीन माह पर होनी चाहिए. परंतु, विभिन्न कारणों का हवाला देकर महज 9 सामान्य बैठक ही हो पायी. वहीं इस दौरान दो अध्यक्ष बदले, एक उपाध्यक्ष जहां बदले गये वहीं एक उपाध्यक्ष के द्वारा अपने पद से इस्तीफा दिये जाने का मामला भी चर्चाओं में रहा. ऐसी स्थिति में अपने मान-सम्मान व सुविधाओं के लिए लड़ने वाले जन प्रतिनिधियों से आम जन भी उनकी बुनियादी जरूरतों को उपलब्ध कराने की दिशा में उम्मीद जताये हुए है. क्या कहते हैं अधिकारीजिला पर्षद की बैठक में जिले के सभी 47 जिला पार्षदों के अलावे प्रमुखों, एमपी, एमएलए आदि को आमंत्रित किया गया है. अतिथियों की सुविधा के लिए ही मुख्य भवन व अन्य बुनियादी जरूरतों को बेहतर करने का प्रयास किया गया है. बैठक में जिले की बेहतरी के लिए महत्वपूर्ण फैसले लिये जायेंगे.रविकांत तिवारी डीडीसी सह मुख्य कार्यपालक पदाधिकारी

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन