राजेंद्र कॉलेज में शिक्षकेतर संघ के सचिव बने कन्हैया

Published at :16 Dec 2015 5:42 AM (IST)
विज्ञापन
राजेंद्र कॉलेज में शिक्षकेतर संघ के सचिव बने कन्हैया

छपरा : राजेंद्र कॉलेज के शिक्षकेत्तर कर्मचारियों के सामान्य पर्षद की बैठक मंगलवार को आयोजित की गयी. मौके पर सर्वसम्मति से कर्मचारी संघ का चुनाव संपन्न हुआ जिसमें कन्हैया कुमार को सचिव, शशि कुमार सिंह को संयुक्त सचिव एवं सूरज राम को कोषाध्यक्ष चुना गया. जबकि शेष पदों पर पूर्व के पदाधिकारियों के कार्यरत रहने […]

विज्ञापन

छपरा : राजेंद्र कॉलेज के शिक्षकेत्तर कर्मचारियों के सामान्य पर्षद की बैठक मंगलवार को आयोजित की गयी. मौके पर सर्वसम्मति से कर्मचारी संघ का चुनाव संपन्न हुआ जिसमें कन्हैया कुमार को सचिव, शशि कुमार सिंह को संयुक्त सचिव एवं सूरज राम को कोषाध्यक्ष चुना गया. जबकि शेष पदों पर पूर्व के पदाधिकारियों के कार्यरत रहने का निर्णय लिया गया. बैठक में कर्मियों की समस्या पर विचार विमर्श करते हुए वर्दी की आपूर्ति, सामंजित, संविदा एवं देनिक वेतन भोगी कर्मियों का वेतन भुगतान,

एसीपी की सुविधा देने, सर्वोच्च न्यायालय के आदेश का अनुपालन, पदोनुकूल वेतन निर्धारण एवं अनुकंपा समिति की बैठक बुलाने आदि मांगों पर कार्रवाई हेतु कालेज व यूनिवर्सिटी के पदाधिकारियों से भेट करने व वार्ता करने हेतु प्रतिनिधिमंडल को अधिकृत किया गया. बैठक में अध्यक्ष हरिहरमोहन, संरक्षक श्री भगवान राय, शिशिर कुमार सिन्हा, डॉ अरूण कुमार सिंह, बीके मिश्रा, अशोक सिंह, शिव विनय राय, लाल बहादुर शास्त्री, राकेश किशोर, राजन राज, अरूण कुमार सिंह, रामायण सिंह, राजेंद्र राय, मेराज, सतन राय, दीपू कुमार, मनोज दास, गणेश राम, ब्रजेश कुमार, टूनटून ठाकुर आदि उपस्थित थे.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन