ट्रक की चपेट में आने से महिला की मौत

Published at :07 Dec 2015 7:11 PM (IST)
विज्ञापन
ट्रक की चपेट में आने से महिला की मौत

इसुआपुरपुरसौली : धोबवल ग्रामीण रोड स्थित पुरसौली हनुमान मंदिर के पास ट्रक की चपेट में आने से 30 वर्षीया नीलू देवी की मौत घटनास्थल पर ही हो गयी. मृतका मध्य विद्यालय, छपिया में सचिव के पद पर थीं. वह बनियापुर थाना क्षेत्र के छपिया गांव की अनिल सिंह की पत्नी हैं. वह घर से इसुआपुर […]

विज्ञापन

इसुआपुरपुरसौली : धोबवल ग्रामीण रोड स्थित पुरसौली हनुमान मंदिर के पास ट्रक की चपेट में आने से 30 वर्षीया नीलू देवी की मौत घटनास्थल पर ही हो गयी. मृतका मध्य विद्यालय, छपिया में सचिव के पद पर थीं. वह बनियापुर थाना क्षेत्र के छपिया गांव की अनिल सिंह की पत्नी हैं.

वह घर से इसुआपुर एक निजी अस्पताल में भरती पति के पास देवर व उनकी तीन वर्षीया बच्ची के साथ बाइक से जा रही थीं कि धोबवल की ओर जा रहे कोयला लदे 12 चक्केवाले ट्रक के बिचले चक्के की चपेट में आ गयीं. हालांकि बाइक चला रहे देवर उदय सिंह और उनकी बच्ची खुशबू भी चक्के के बीच में गिर पड़े थे, जिन्हें ग्रामीणों ने निकाला. इन दोनों को भी चोंटें आयी हैं. उनका इलाज निजी चिकित्सालय में हो रहा है. उदय सिंह की पत्नी भी स्थानीय पीएचसी में प्रसव के लिए भरती है.

थानाध्यक्ष राणा प्रसाद ने घटनास्थल पर पहुंच कर स्थिति को नियंत्रित किया. मौके पर डटरा पुरसौली के मुखिया पति संगम बाबा ने कबीर अंत्येष्टि के तहत पीड़ित परिवार को तीन हजार रुपये दिये. वहीं, बीडीओ डॉ अखिलेश कुमार ने पारिवारिक लाभ के तहत पीड़ित परिवार को 20 हजार रुपये देने की बात कही. थानाध्यक्ष ने बताया कि ट्रक को जब्त कर लिया गया है. चालक ट्रक छोड़ भागने में सफल रहा. उसकी गिरफ्तारी जल्द कर ली जायेगी. घटनास्थल पर मशरक पुलिस इंस्पेक्टर, मुखिया राजकिशोर सिंह आदि मौजूद थे.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन