राशन-केरोसिन वितरण को करें दुरुस्त

राशन-केरोसिन वितरण को करें दुरुस्त एकमा. प्रखंड परिसर में बीडीओ अखिलेश कुमार तथा प्रखंड आपूर्ति पदाधिकारी राजकिशोर प्रसाद ने जनवितरण प्रणाली के दुकानदारों के साथ बैठक की. बैठक में जनवितरण प्रणाली व्यवस्था में सुधार लाने और समय पर उपभोक्ताओं को राशन-केरोसिन उपलब्ध कराने का निर्देश दोनों अधिकारियों ने दिया. दोनों अधिकारियों ने समय पर राशन-केरोसिन […]
राशन-केरोसिन वितरण को करें दुरुस्त एकमा. प्रखंड परिसर में बीडीओ अखिलेश कुमार तथा प्रखंड आपूर्ति पदाधिकारी राजकिशोर प्रसाद ने जनवितरण प्रणाली के दुकानदारों के साथ बैठक की. बैठक में जनवितरण प्रणाली व्यवस्था में सुधार लाने और समय पर उपभोक्ताओं को राशन-केरोसिन उपलब्ध कराने का निर्देश दोनों अधिकारियों ने दिया. दोनों अधिकारियों ने समय पर राशन-केरोसिन निर्धारित मात्रा में उन्हें उचित मूल्य पर उपलब्ध नहीं करानेवाली जनवितरण प्रणाली के दुकानदारों पर कठोर कार्रवाई करने की चेतावनी दी. वहीं, विधायक मनोरंजन सिंह उर्फ धूमल सिंह ने ग्रामीणों की शिकायत पर प्रखंड आपूर्ति पदाधिकारी को फटकार लगायी. उन्होंने चेतावनी दी कि राशन-केरोसिन कूपन का वितरण सुनिश्चित कर वितरण व्यवस्था में सुधार करें. ऐसा नहीं करने पर कार्रवाई के लिए उच्च पदाधिकारियों को लिखा जायेगा.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










