जमीन संबंधी विवाद में छह घायल

जमीन संबंधी विवाद में छह घायल मशरक. थाना क्षेत्र के सियरझुका गांव में जमीन संबंधी विवाद को लेकर दो पक्षों के बीच हुई मारपीट में छह लोग घायल हो गये. घायलों में एक पक्ष के सुनील राय, सुरेश राय, ज्ञांती कुंवर, जबकि दूसरे पक्ष के नरेश राय, मनोज राय, महेंद्र राय शामिल हैं. सभी का […]
जमीन संबंधी विवाद में छह घायल मशरक. थाना क्षेत्र के सियरझुका गांव में जमीन संबंधी विवाद को लेकर दो पक्षों के बीच हुई मारपीट में छह लोग घायल हो गये. घायलों में एक पक्ष के सुनील राय, सुरेश राय, ज्ञांती कुंवर, जबकि दूसरे पक्ष के नरेश राय, मनोज राय, महेंद्र राय शामिल हैं. सभी का उपचार मशरक पीएचसी में कराया गया. दुर्घटना में बाइक सवार घायलमशरक. सीवान-शीतलपुर मुख्य मार्ग पर मशरक दलित बस्ती मुसहर टोली के पास मोटरसाइकिल और मारुति की टक्कर में गंगौली गांव के सोनू कुमार घायल हो गये. उन्हें डॉक्टरों ने पीएमसीएच रेफर कर दिया. दोनों वाहनों को मशरक पुलिस अपने कब्जे में कर थाने लायी. मारपीट में दो महिलाओं समेत चार जख्मीमकेर. दो पक्षों के बीच हुई मारपीट में कस्बा मकेर पंचायत के कबाड़ी टोले की अफसाना खातून, मोहम्मद इसराफिल, हलिमा बेगम, महम्मद अरमान जख्मी हो गये. चारों जख्मी का इलाज पीएचसी में चल रहा है. अगलगी में दो बकरियां झुलसीं पानापुर. थाना क्षेत्र के रसौली गांव निवासी निरेखन राय के फूसनुमा मकान में शनिवार की देर रात आग लग जाने से हजारों रुपये मूल्य के सामान सहित दो बकरियां झुलस कर मर गयीं. आसपास के ग्रामीणों द्वारा आग पर काबू पाया गया. पीड़ित परिवार को अब तक कोई सरकारी सहायता नहीं मिल पायी है. ट्रैक्टर चालक को मारपीट कर किया घायल गड़खा. ट्रैक्टर से खेत जोतने के विवाद को लेकर पूर्वी खादहां गांव निवासी चालक रजनीश कुमार के साथ कुछ लोगों ने मारपीट कर घायल कर दिया. पीड़ित द्वारा थाने के दर्ज प्राथमिकी में उसी गांव के लखी सिंह और द्वेश कुमार सिंह समेत चार लोगों को नामजद अभियुक्त बनाते हुए सोने की चेन के साथ 53 सौ रुपये छीनने का आरोप लगाया है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










