बेहतर खेल के प्रदर्शन का करेंगे प्रयास: साइ

Published at :06 Dec 2015 6:18 PM (IST)
विज्ञापन
बेहतर खेल के प्रदर्शन का करेंगे प्रयास: साइ

छपरा (सदर) : 42वीं राष्ट्रीय जूनियर वॉलीबॉल प्रतियोगिता में टीम के बेहतर प्रदर्शन व खेल को खेल भावना से खेलने का प्रयास किया जायेगा. ये बात स्पोर्ट्स अथॉरिटी ऑफ इंडिया (साइ) की बालिका व बालक वर्ग के कोच मैनेजर व अन्य पदाधिकारियों ने प्रभात खबर के प्रतिनिधि से बातचीत में कही. बालिका टीम की मैनेजर […]

विज्ञापन

छपरा (सदर) : 42वीं राष्ट्रीय जूनियर वॉलीबॉल प्रतियोगिता में टीम के बेहतर प्रदर्शन व खेल को खेल भावना से खेलने का प्रयास किया जायेगा. ये बात स्पोर्ट्स अथॉरिटी ऑफ इंडिया (साइ) की बालिका व बालक वर्ग के कोच मैनेजर व अन्य पदाधिकारियों ने प्रभात खबर के प्रतिनिधि से बातचीत में कही. बालिका टीम की मैनेजर धनलक्ष्मी, कोच जगेश्वर राय, राष्ट्रीय जीवल कैप्टन सूर्या ने कहा कि इस जूनियर चैंपियनशिप में हमारी टीम खेल की भावना से ही खेलेगी. जीत-हार तो बाद की बातें है.

वहीं, बालक वर्ग के साइ के कोच रमण राव, सहायक कोच पलनी ने कहा कि हमारी टीम के खिलाड़ी बेहतर प्रदर्शन के लिए आये हैं. वैसे प्रदर्शन तो हर टीम बेहतर करना चाहती है. साई की दोनों टीमों के खिलाड़ियों ने बहाये पसीनेराजेंद्र स्टेडियम में रविवार को बालक व बालिका वर्ग के अलग-अलग बनाये गये प्रैक्टिस कोर्ट में साइ के बालक व बालिका वर्ग के खिलाड़ियों ने वॉलीबॉल का जम कर पूर्वाभ्यास किया.

हर खिलाड़ी नेशनल चैंपियनशिप में अपनी टीम को बेहतर स्थान दिलाने की रणनीति के तहत ही पूर्वाभ्यास करता दिखा. वॉलीबॉल के पुल में शामिल राज्यों की टीमों का ब्योराबालक वर्ग पुल ए- उत्तर प्रदेश, कर्नाटका, जम्बू एवं काश्मिर, उडि़सा, मध्य प्रदेश, हिमाचद प्रदेशपुल बी- हरियाना आंध्र प्रदेश, राजस्थान, पंजाब, छत्तीसगढ, पांडेचेरीपुल सी- तमिलनाडु, गुजरात, उत्तराखंड, त्रिपुरा, बिहार, तेलांगना, असम पुल डी- केरल, चंडीगढ़, साइ, झारखंड, वेस्ट बंगाल, मणिपुर, महाराष्ट्रबालिका वर्गपुल ए- गुजरात, साई, आंध्रदप्रदेश, झारखंड, बिहार, मध्य प्रदेशपुल बी- केरला महाराष्ट्र, उत्तर प्रदेश, तेलांगना, हिमाचल प्रदेश, उडि़सापुल सी- तमिलनाडु, कर्नाटका, राजस्थान, जम्मु एवं काश्मिर, चंडीगढ़, हरियाणापुल डी- पश्चिम बंगाल, छत्तीसगढ़, पंजाब, उत्तराखंड, पांडिचेरी, त्रिपुरा, असम

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन