एनसीसी दिवस पर कैडेटों ने दिखाया दम

एनसीसी दिवस पर कैडेटों ने दिखाया दम नोट. फोटो नंबर 5 सीएचपी 6 है. कैप्सन रैली निकालते एनसीसी के कैडेट ़छपरा. एनसीसी दिवस पर विभिन्न यूनिटों ने अलग-अलग कार्यक्रम आयोजित किये़ जगदम एवं राजपूत स्कूल की यूनिटों ने देश में एकता एवं अनुशासन लाने की थीम पर सुप्रभात रैली निकाली. रैली को लेफ्टिनेंट विश्वामित्र पांडेय […]
एनसीसी दिवस पर कैडेटों ने दिखाया दम नोट. फोटो नंबर 5 सीएचपी 6 है. कैप्सन रैली निकालते एनसीसी के कैडेट ़छपरा. एनसीसी दिवस पर विभिन्न यूनिटों ने अलग-अलग कार्यक्रम आयोजित किये़ जगदम एवं राजपूत स्कूल की यूनिटों ने देश में एकता एवं अनुशासन लाने की थीम पर सुप्रभात रैली निकाली. रैली को लेफ्टिनेंट विश्वामित्र पांडेय एवं एएनओ अनवारूल हक ने झंडी दिखा कर रवाना किया. मौके पर सीनियर अंडर ऑफिर्सर विशाल कुमार सिंह के नेतृत्व में खेल प्रतियोगिता का आयोजन किया गया. दौड़ में अर्जुन कुमार मांझी, मनीष कुमार सिंह व सौरभ कुमार सिंह ने क्रमश: प्रथम, द्वितीय व तृतीय स्थान प्राप्त किया़ वहीं, हाइ जंप में सूरज, विहू व रितेश तथा लॉग जंप में अमित, प्रिंस व गौरव ने पहला, दूसरा व तीसरा स्थान प्राप्त किया. मौके पर सात बिहार बटालियन के कर्नल एसबी सिंह, सूबेदार मेजर पीबी गुरूंग, हवलदार मेजर रमन कुमार आदि उपस्थित थे. जयगोविंद उच्च विद्यालय दिघवारा की सब यूनिट द्वारा मौके पर स्वच्छता अभियान रैली निकाली गयी. प्राचार्य श्रीराम साह ने झंडी दिखाया. वहीं एनसीसी पदाधिकारी चंद्रिका मिश्र, सोनपुर माध्यमिक शिक्षक संघ अध्यक्ष हेमंत कुमार, दिघवारा सचिव डॉ विजय प्रताप सिंह, एनसीसी पदाधिकारी संजय सिंह आदि उपस्थित थे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










