सोनपुर मेले में एसबीआइ की प्रदर्शनी का उद्घाटन

सोनपुर मेले में एसबीआइ की प्रदर्शनी का उद्घाटन ग्राहकों को उपलब्ध करायी जा रही सेवाओं की दी जायेगी जानकारीसोनपुर. भारतीय स्टेट बैंक के द्वारा विश्व प्रसिद्ध हरिहर क्षेत्र सोनपुर मेले में लगायी गयी प्रदर्शनी का उद्घाटन क्षेत्रीय प्रबंधक ओमप्रकाश चौधरी ने किया. इस मौके पर उन्होंने प्रदर्शनी में उपलब्ध जानकारियों की बाबत कहा कि मेला […]
सोनपुर मेले में एसबीआइ की प्रदर्शनी का उद्घाटन ग्राहकों को उपलब्ध करायी जा रही सेवाओं की दी जायेगी जानकारीसोनपुर. भारतीय स्टेट बैंक के द्वारा विश्व प्रसिद्ध हरिहर क्षेत्र सोनपुर मेले में लगायी गयी प्रदर्शनी का उद्घाटन क्षेत्रीय प्रबंधक ओमप्रकाश चौधरी ने किया. इस मौके पर उन्होंने प्रदर्शनी में उपलब्ध जानकारियों की बाबत कहा कि मेला घूमनेवालों के लिए यह प्रदर्शनी लाभदायक सिद्ध होगी. प्रदर्शनी में बैंक के द्वारा ग्राहकों को उपलब्ध करायी जा रही सेवाओं के विषय में विस्तारपूर्वक जानकारी दी गयी है. अटल पेंशन योजना, सुकन्या समृद्धि योजना समेत बैंक के द्वारा चलायी जा रहीं विभिन्न योजनाओं की जानकारी लेकर मेले में आनेवाले लोग लाभान्वित होंगे. उद्घाटन के अवसर पर सोनपुर शाखा की प्रबंधक हीना कैसर, फील्ड ऑफिसर निवास वर्मा समेत अन्य कर्मी उपस्थित थे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










