प्राणप्रतष्ठिा के लिए श्रद्धालुओं ने की जलभरी

Published at :30 Nov 2015 6:28 PM (IST)
विज्ञापन
प्राणप्रतष्ठिा के लिए श्रद्धालुओं ने की जलभरी

प्राणप्रतिष्ठा के लिए श्रद्धालुओं ने की जलभरी इसुआपुर : गोहां गांव में नवनिर्मित हनुमान मंदिर की प्राणप्रतिष्ठा का आयोजन सोमवार को किया गया. इस अवसर पर 24 घंटे के अखंड अष्टयाम के कार्यक्रम का शुरुआत भी की गयी. इसके पूर्व गत शनिवार को 251 महिलाओं व कन्याओं द्वारा कलश में नदी से जलभरी कर लाये […]

विज्ञापन

प्राणप्रतिष्ठा के लिए श्रद्धालुओं ने की जलभरी

इसुआपुर : गोहां गांव में नवनिर्मित हनुमान मंदिर की प्राणप्रतिष्ठा का आयोजन सोमवार को किया गया. इस अवसर पर 24 घंटे के अखंड अष्टयाम के कार्यक्रम का शुरुआत भी की गयी. इसके पूर्व गत शनिवार को 251 महिलाओं व कन्याओं द्वारा कलश में नदी से जलभरी कर लाये गये गंगा जल से महावीर जी का जलाभिषेक किया गया.

ग्रामीणों द्वारा किये गये इस यज्ञ में नवनिर्वाचित विधायक मुंद्रिका प्रसाद राय ने जलभरी कार्यक्रम में हिस्सा लिया. आचार्यों के द्वारा हनुमान जी का प्राणप्रतिष्ठा वैदिक मंत्रोच्चारण एवं विधि विधान के साथ किया गया.

इस महायज्ञ को मुख्य रूप से ओमप्रकाश राय, प्रह्लाद राय, संतोष कुमार राय, जयप्रकाश राय, हीरालाल राय, प्रमेश्वर राय ने आयोजित किया. मुखिया विजय सिंह ने कार्यक्रम को सफल बनाने में बढ़-चढ़ कर हिस्सा लिया और सहयोग किया.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन