पांच सौ सदस्य बनाने का नर्णिय

Published at :29 Nov 2015 8:14 PM (IST)
विज्ञापन
पांच सौ सदस्य बनाने का नर्णिय

पांच सौ सदस्य बनाने का निर्णयछपरा. भारतीय जनता पार्टी की जिला इकाई की बैठक सरस्वती शिशु मंदिर में रविवार को जिलाध्यक्ष वेदप्रकाश उपाध्याय की अध्यक्षता में आयोजित हुई. बैठक में सर्वसम्मति से निर्णय लिया गया कि आगामी छह दिसंबर को बाबा साहब भीम राव आंबेडकर की पुण्यतिथि आयोजित की जायेगी. वहीं, दिसंबर में सक्रिय सदस्यता […]

विज्ञापन

पांच सौ सदस्य बनाने का निर्णयछपरा. भारतीय जनता पार्टी की जिला इकाई की बैठक सरस्वती शिशु मंदिर में रविवार को जिलाध्यक्ष वेदप्रकाश उपाध्याय की अध्यक्षता में आयोजित हुई. बैठक में सर्वसम्मति से निर्णय लिया गया कि आगामी छह दिसंबर को बाबा साहब भीम राव आंबेडकर की पुण्यतिथि आयोजित की जायेगी. वहीं, दिसंबर में सक्रिय सदस्यता अभियान चला कर पांच सौ सदस्य बनाने का निर्णय लिया गया. वहीं, 25 दिसंबर को पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी एवं मदन मोहन मालवीय का जन्मदिन बनाने के साथ ही 15 से 24 दिसंबर के बीच मंडलों की बैठक संपन्न कराने तथा विधानसभा तथा लोकसभा सत्र के बाद 21 दिसंबर को विधानसभा चुनाव की समीक्षा करने का निर्णय लिया गया. बैठक में प्रो केबी सिंह, श्रीनिवास सिंह, बृजमोहन सिंह, रंजीत सिंह, नरेसू सिंह, राजेश सिंह, इंदर राय, राजेश ओझा, धर्मेंद्र चौहान, उमेश तिवारी, कामेश्वर राम, शत्रुघ्न भगत, धर्मेंद्र सिंह, वीरेंद्र पांडेय आदि उपस्थित थे.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन