विधायक डॉ सीएन गुप्ता का हुआ अभिनंदन

Published at :29 Nov 2015 7:57 PM (IST)
विज्ञापन
विधायक डॉ सीएन गुप्ता का हुआ अभिनंदन

विधायक डॉ सीएन गुप्ता का हुआ अभिनंदन छपरा. नवनिर्वाचित विधायक डॉ सीएन गुप्ता का अभिनंदन समारोह रविवार को स्नेही भवन में भारत विकास परिषद् द्वारा आयोजित किया गया. मौके पर वक्ताओं ने परिषद् के मुख्य संरक्षक डॉ गुप्ता के विधानसभा पहुंचने पर विशेष रूप से बधाई दी गयी. अध्यक्षता श्यामलाल चौधरी ने की. मुख्य अतिथि […]

विज्ञापन

विधायक डॉ सीएन गुप्ता का हुआ अभिनंदन छपरा. नवनिर्वाचित विधायक डॉ सीएन गुप्ता का अभिनंदन समारोह रविवार को स्नेही भवन में भारत विकास परिषद् द्वारा आयोजित किया गया. मौके पर वक्ताओं ने परिषद् के मुख्य संरक्षक डॉ गुप्ता के विधानसभा पहुंचने पर विशेष रूप से बधाई दी गयी. अध्यक्षता श्यामलाल चौधरी ने की. मुख्य अतिथि आरके मिशन आश्रम के स्वामी अतिदेवानंद व विशिष्ट अतिथि प्रजापति ब्रह्मकुमारी की छपरा शाखा प्रमुख सीता माता थीं. स्वागत भाषण उमेश कुमार पाठक, अभिनंदन पत्र वाचन केके द्विवेदी एवं धन्यवाद ज्ञापन डॉ रामाश्रय सिन्हा ने किया. मौके पर ईश्वर प्रसाद, भगवती प्रसाद जगाती, लक्ष्मी नारायण प्रसाद, गजेंद्र प्रसाद, परमात्मा, राम रघुवीर प्रसाद सिन्हा, ब्रजेंद्र कुमार सिन्हा आदि उपस्थित थे.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन