राष्ट्रीय वॉलीबॉल की उपसमितियों की हुई बैठक

Published at :29 Nov 2015 7:57 PM (IST)
विज्ञापन
राष्ट्रीय वॉलीबॉल की उपसमितियों की हुई बैठक

राष्ट्रीय वॉलीबॉल की उपसमितियों की हुई बैठक तैयारियों की हुई समीक्षा छपरा. आगामी 8 से 13 दिसंबर तक राजेंद्र स्टेडियम में आयोजित 42 वीं राष्ट्रीय जूनियर वॉलीबॉल प्रतियोगिता की तैयारियों के लिए रविवार को विभिन्न उप समितियों की बैठक आयोजित की गयी. ग्राउंड उपसमिति ने अगले दो दिनों में मैदान तैयार होने का आश्वासन दिया […]

विज्ञापन

राष्ट्रीय वॉलीबॉल की उपसमितियों की हुई बैठक तैयारियों की हुई समीक्षा छपरा. आगामी 8 से 13 दिसंबर तक राजेंद्र स्टेडियम में आयोजित 42 वीं राष्ट्रीय जूनियर वॉलीबॉल प्रतियोगिता की तैयारियों के लिए रविवार को विभिन्न उप समितियों की बैठक आयोजित की गयी. ग्राउंड उपसमिति ने अगले दो दिनों में मैदान तैयार होने का आश्वासन दिया तथा स्टेडियम के बाहरी व भीतरी परिसर की सफाई के लिए नगर पर्षद को प्रस्ताव प्रेषित करने का सुझाव दिया. आयोजन अवधि में ग्राउंड व आवासन स्थल पर चिकित्सकों की प्रतिनियुक्ति के लिए सिविल सर्जन से अनुरोध करने का निर्णय लिया गया. प्रवक्ता सुनील कुमार सिंह ने बताया कि सोमवार को सोवेनियर, सुरक्षा, तकनीकी आदि कमेटियों की समीक्षा बैठक में होगी. मौके पर वेदप्रकाश उपाध्याय, संजय कुमार सिंह, सुशील सिंह, संजय सिंह, मुकेश यादव, एसपी बैठा, कैसर अनवर, सत्येंद्र सिंह, रमेश सिंह, रंजीत सिंह, अमीश कुमार, विभूति नारायण शर्मा आदि उपस्थित थे.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन