अरविंद पब्लिक स्कूल व राजेंद्र कॉलेजिएट ने मारी बाजी

Published at :29 Nov 2015 7:57 PM (IST)
विज्ञापन
अरविंद पब्लिक स्कूल व राजेंद्र कॉलेजिएट ने मारी बाजी

अरविंद पब्लिक स्कूल व राजेंद्र कॉलेजिएट ने मारी बाजी राज्यस्तरीय प्रश्नमंच प्रतियोगिता में पाया प्रथम स्थान नोट. फोटो नंबर 29 सीएचपी 8 है. कैप्सन होगा- ट्रॉफी के साथ विजेता छात्र-छात्राएं संवाददाता, छपराभारत विकास परिषद् द्वारा आयोजित राज्यस्तरीय भारत को जानो प्रश्न मंच प्रतियोगिता में अरविंद पब्लिक स्कूल व राजेंद्र कॉलेजिएट ने बाजी मारी. प्रतियोगिता के […]

विज्ञापन

अरविंद पब्लिक स्कूल व राजेंद्र कॉलेजिएट ने मारी बाजी राज्यस्तरीय प्रश्नमंच प्रतियोगिता में पाया प्रथम स्थान नोट. फोटो नंबर 29 सीएचपी 8 है. कैप्सन होगा- ट्रॉफी के साथ विजेता छात्र-छात्राएं संवाददाता, छपराभारत विकास परिषद् द्वारा आयोजित राज्यस्तरीय भारत को जानो प्रश्न मंच प्रतियोगिता में अरविंद पब्लिक स्कूल व राजेंद्र कॉलेजिएट ने बाजी मारी. प्रतियोगिता के जूनियर वर्ग में अरविंद पब्लिक स्कूल, मुकरेड़ा के मुन्ना कुमार व रणविजय सिंह ने प्रथम स्थान प्राप्त किया, तो द्वितीय व तृतीय स्थान पर क्रमश: मोतिहारी एवं मुजफ्फरपुर रहे. वहीं सीनियर वर्ग में राजेंद्र कॉलेजिएट के रवि गुप्ता व आस्था प्रिया ने प्रथम स्थान ग्रहण किया तो यहां भी मोतिहारी व मुजफ्फरपुर दूसरे व तीसरे स्थान पर रहे. पूर्व में उद्घाटन प्रौढ़ सेवा योजना के चेयरमैन मिथिलेश कुमार वर्मा ने किया. सीनियर वर्ग के प्रतियोगिता का संचालन परमात्मा व जूनियर का संचालन प्रो केके द्विवेदी ने किया. मौके पर राज्य कार्यकारिणी अध्यक्ष गयानंद उपाध्याय, महासचिव उषा श्रीवास्तव समेत अन्य उपस्थित थे. मौके पर अतिथियों ने इस प्रकार के आयोजनों को छात्रों के व्यक्तित्व विकास के लिए आवश्यक बताते हुए परिषद् के प्रयासों पर प्रकाश डाला.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन