पीएचडी प्रवेश परीक्षा में आवेदन के लिए पीजी में 55 फीसदी अंक अनिवार्य

Author Alok kumar
Updated:
विज्ञापन
पीएचडी प्रवेश परीक्षा में आवेदन के लिए पीजी में 55 फीसदी अंक अनिवार्य

जयप्रकाश विश्वविद्यालय में पीएचडी प्रवेश परीक्षा को लेकर तैयारियां तेज हो गयी हैं.

विज्ञापन

छपरा. जयप्रकाश विश्वविद्यालय में पीएचडी प्रवेश परीक्षा को लेकर तैयारियां तेज हो गयी हैं. पिछले सप्ताह ही छात्र कल्याण विभाग ने सभी पीजी विभागाध्यक्षों को यह निर्देश दिया था कि पीएचडी कोर्स वर्क के रिक्त सीटों की सूची उपलब्ध कराएं. जिसके बाद कई विभागों ने विषयवार उपलब्ध सीटों की संख्या भेज दी है. जल्द ही कुल सीटों की जानकारी वेबसाइट पर अपलोड कर दी जायेगी. जानकारी के अनुसार अगले माह तक प्रवेश परीक्षा के संदर्भ में नोटिफिकेशन भी जारी होगा. जल्द ही नामांकन समिति और परीक्षा मंडल की एक संयुक्त बैठक होगी. जिसमें पीएचडी प्रवेश परीक्षा के संदर्भ में महत्वपूर्ण गाइडलाइन जारी किया जायेगा. विदित हो कि पीएचडी प्रवेश परीक्षा के लिए यूजीसी सेवन पॉइंट स्केल अथवा ग्रेडिंग सिस्टम के तहत एक पॉइंट स्केल में समकक्ष ग्रेड में कम से कम 55 फीसदी अंकों के साथ मास्टर डिग्री या इसके समकक्ष ग्रेड बी होना आवश्यक है. अनुसूचित जाति, अनुसूचित जनजाति, इबीसी, बीसी, इडब्ल्यूएस व दिव्यांग श्रेणी के उम्मीदवारों के लिए पांच प्रतिशत अंकों की छूट रहेगी.

17 विषयों के अंतर्गत शोध का मिलेगा अवसर

इस समय जयप्रकाश विश्वविद्यालय के अंतर्गत मानविकी संकाय, विज्ञान संकाय, सामाजिक विज्ञान संकाय व वाणिज्य संकाय के अंतर्गत अंग्रेजी, हिंदी, संस्कृत, उर्दू, अर्थशास्त्र, इतिहास, गृह विज्ञान, राजनीति विज्ञान, रसायण शास्त्र, भौतिकी, गणित व जुलॉजी में पीजी की पढ़ाई होती है. वहीं तीन वर्ष पूर्व ही दर्शन शास्त्र को शामिल कर लिया गया है. ऐसे में कुल 17 पीजी के विषयों में उत्तीर्ण छात्र-छात्राएं पीएचडी इंट्रेस टेस्ट में शामिल होंगे.उत्तीर्ण छात्रों को जेपीयू में शोध का अवसर मिलेगा.

दो पत्र की होगी प्रवेश परीक्षा

प्रवेश परीक्षा में 100-100 अंकों के दो पेपर शामिल होंगे. पेपर एक मे 100 अंक का सामान्य वस्तुनिष्ठ व बहुविकल्पीय प्रश्न पूछा जायेगा. पेपर टू में संबंधित विषय में 100 अंक सब्जेक्टिव टाइप के आधार पर होंगे. वैकल्पिक प्रश्नों को छोड़कर स्नातकोत्तर के सेमेस्टर सिस्टम पाठ्यक्रम व जयप्रकाश विश्वविद्यालय के पाठ्यक्रम से आधारित प्रश्न होंगे. सामान्य उम्मीदवारों के लिए न्यूनतम क्वालिफिकेशन मार्क 50% होगा वहीं आरक्षित श्रेणी के उम्मीदवारों को 45% अंक प्राप्त करना होगा. वहीं कई स्तरों पर एइंट्रेंस में क्वालिफाइड छात्रों प्राथमिकता दी जायेगी. जिसकी जानकारी गाइडलाइन में दी जायेगी.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Alok Kumar

लेखक के बारे में

By Alok Kumar

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन