saran news. 50 साल पुरानी बाउंड्री धराशायी, पांच लोग घायल

Published by : CHANDRASHEKHAR SARAN Updated At : 06 Oct 2025 5:02 PM

विज्ञापन

घायलों की पहचान अखिलेश सिंह की 17 वर्षीया पुत्री काजल कुमारी, अमित सिंह की पुत्री खुशबू कुमारी, शिव कुमारी देवी (50 वर्ष), अंकिता कुमारी (21 वर्ष) तथा सरोज सिंह की पत्नी कुसुम देवी के रूप में हुई है

विज्ञापन

छपरा. मुफस्सिल थाना क्षेत्र के शिवनगरी मुहल्ले में सोमवार को उस समय अफरा-तफरी मच गयी जब एक मकान की लगभग 50 साल पुरानी चहारदीवारी अचानक गिर पड़ी. इस हादसे में घर के पांच सदस्य मलबे में दबकर गंभीर रूप से घायल हो गये. घायलों की पहचान अखिलेश सिंह की 17 वर्षीया पुत्री काजल कुमारी, अमित सिंह की पुत्री खुशबू कुमारी, शिव कुमारी देवी (50 वर्ष), अंकिता कुमारी (21 वर्ष) तथा सरोज सिंह की पत्नी कुसुम देवी के रूप में हुई है. लोगों ने बताया कि पिछले कई दिनों से लगातार हो रही बारिश के कारण जलजमाव की स्थिति बनी हुई थी. घर के पास भी पानी भरा हुआ था, जिससे दीवार की नींव कमजोर पड़ गयी और अचानक भरभराकर गिर गयी. घटना के बाद स्थानीय लोगों की मदद से सभी घायलों को तत्काल सदर अस्पताल लाया गया, जहां ड्यूटी पर तैनात डॉ हरेंद्र कुमार ने सभी की स्थिति को खतरे से बाहर बताया.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
CHANDRASHEKHAR SARAN

लेखक के बारे में

By CHANDRASHEKHAR SARAN

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन