ePaper

Saran News : पुलिस ने 24 घंटे में 49 अभियुक्तों को गिरफ्तार कर भेजा जेल

Updated at : 20 Jan 2026 9:37 PM (IST)
विज्ञापन
Saran News : पुलिस ने 24 घंटे में 49 अभियुक्तों को गिरफ्तार कर भेजा जेल

वरीय पुलिस अधीक्षक विनित कुमार के निर्देश पर जिले में असामाजिक तत्वों एवं अपराधियों के विरुद्ध सघन अभियान चलाया गया.

विज्ञापन

छपरा. वरीय पुलिस अधीक्षक विनित कुमार के निर्देश पर जिले में असामाजिक तत्वों एवं अपराधियों के विरुद्ध सघन अभियान चलाया गया. इस क्रम में विगत 24 घंटे के भीतर सारण पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए कुल 49 अभियुक्तों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है. पुलिस द्वारा दी गयी जानकारी के अनुसार गिरफ्तार अभियुक्तों में शराब सेवन के आरोप में 26, वारंट के मामलों में छह, शराब कारोबार में संलिप्त छह, आर्म्स एक्ट में तीन, हत्या के प्रयास के मामलों में तीन, एससी एसटी एक्ट में तीन, एनडीपीएस एक्ट में एक तथा चेरी से संबंधित मामले में एक अभियुक्त शामिल हैं. साथ ही इस अभियान के दौरान जिले में अपराध नियंत्रण एवं यातायात सुरक्षा को ध्यान मं् रखते हुए वाहन जांच भी की गयी, जिसमें 42 वाहनों से कुल 51 हजार 500 रुपये जुर्माना वसूला गया. तथा इसके साथ ही पुलिस ने 53 लीटर देशी शराब, 6.12 लीटर विदेशी शराब, 28.6 ग्राम गांजा, दो मोटरसाइकिल, दो लोहे का रॉड, एक कट्टा, दो कारतूस, तीन मोबाइल फोन तथा दो अपहृता शामिल हैं.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
ALOK KUMAR

लेखक के बारे में

By ALOK KUMAR

ALOK KUMAR is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन