ePaper

सोनपुर विस क्षेत्र में 288641 वोटर तय करेंगे प्रत्याशियों की किस्मत, छह नवंबर को डाले जायेंगे वोट

Updated at : 10 Oct 2025 9:34 PM (IST)
विज्ञापन
सोनपुर विस क्षेत्र में 288641 वोटर तय करेंगे प्रत्याशियों की किस्मत, छह नवंबर को डाले जायेंगे वोट

चुनाव की तिथि की घोषणा होने के बाद से सोनपुर विधानसभा क्षेत्र में चुनावी तापमान बढ़ने लगा है. यहां प्रथम चरण के तहत छह नवंबर को मतदान होना है.

विज्ञापन

दिघवारा. चुनाव की तिथि की घोषणा होने के बाद से सोनपुर विधानसभा क्षेत्र में चुनावी तापमान बढ़ने लगा है. यहां प्रथम चरण के तहत छह नवंबर को मतदान होना है. एक तरफ जहां भावी प्रत्याशी मतदाताओं को रिझाने में जुट गये हैं, वहीं प्रशासनिक अधिकारियों द्वारा भी चुनाव की तैयारियों को अंतिम रूप दिया जा रहा है. इसके अलावा शहर में पोस्टर-बैनर हटाने का कार्य पूरा हो चुका है. विभिन्न कोषांगों का गठन कर कर्मियों को महत्वपूर्ण जिम्मेदारियां दी गयी हैं. नामांकन को लेकर भी तैयारियां अंतिम चरण में हैं. इस बार नयागांव के गोगल सिंह उच्च विद्यालय से सोनपुर व परसा विधानसभा की मतदान टीम को डिस्पैच किया जायेगा. सोनपुर व दिघवारा प्रखंडों में बूथों का निरीक्षण कार्य पूरा करने के साथ, वोटरों के लिए बुनियादी सुविधाओं की बहाली पर हरसंभव कार्य किए जा रहे हैं.गौरतलब है कि सोनपुर विधानसभा क्षेत्र के अधीन दिघवारा और सोनपुर दो प्रखंड आते हैं. इस बार के चुनाव में विधानसभा के 337 बूथों पर 2,88,641 वोटर अपने मताधिकार का प्रयोग करेंगे. जिसमें 152128 पुरुष व 136511 महिला वोटर होंगे. जबकि अन्य वोटरों की संख्या दो है. चुनाव को लेकर दिघवारा में 116 बूथ जबकि सोनपुर में 221 बूथ बनाये गये हैं.

गंगा पार के दियारा क्षेत्रों में बढ़ा चुनावी महत्व

सोनपुर विधानसभा क्षेत्र में गंगा पार का इलाका भी शामिल है. दिघवारा प्रखंड की अकिलपुर पंचायत गंगा पार स्थित है, जहां के आठ गांवों में वोटर मतदान करेंगे. इसी तरह, सोनपुर प्रखंड में भी गंगा पार के कई क्षेत्र शामिल हैं. इन दोनों प्रखंडों के दियारा क्षेत्रों में भी चुनावी चर्चा तेज हो चुकी है. नामांकन के बाद प्रत्याशी नाव के सहारे गंगा पार के वोटरों तक पहुंचेंगे और उन्हें अपने पक्ष में गोलबंद करने की कोशिश करेंगे. दियारा क्षेत्र में बिजली की आपूर्ति शुरू होने और सरकारी योजनाओं के क्रियान्वयन से वोटरों के मिजाज में परिवर्तन आया है, जिससे इन क्षेत्रों में भी चुनाव का महत्व काफी बढ़ गया है. प्रशासन को भयमुक्त और निष्पक्ष चुनाव करवाने के लिए यहां कड़ी मेहनत करनी होगी.

अर्धसैनिक बलों की तैनाती

निष्पक्ष चुनाव सुनिश्चित करने के लिए प्रखंड के आठ जगहों पर अर्द्धसैनिक बल के जवानों के रहने की व्यवस्था होगी. ये जवान चुनाव तक स्थानीय प्रशासन को सहयोग करेंगे. अर्धसैनिक बल के ठहराव के लिए राम जंगल सिंह इंटर कॉलेज, जय गोविंद उच्च विद्यालय दिघवारा, जनक ईश्वर उच्च विद्यालय शीतलपुर, श्री अंबिका उच्च विद्यालय आमी, पंचायत सरकार भवन बरुआ, शिवराजी मध्य विद्यालय हराजी, उमवि बस्तीजलाल और फूलपातों कुंवर सिंह बालिका उच्च विद्यालय बस्तीजलाल शामिल है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
ALOK KUMAR

लेखक के बारे में

By ALOK KUMAR

ALOK KUMAR is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन