Chapra News : नॉन-इंटरलॉकिंग के लिए 20 ट्रेनें पांच और छह मार्च को रहेंगी निरस्त

Updated at : 04 Mar 2025 9:27 PM (IST)
विज्ञापन
Chapra News : नॉन-इंटरलॉकिंग के लिए 20 ट्रेनें पांच और छह मार्च को रहेंगी निरस्त

Chapra News : पूर्वोत्तर रेलवे के जनसंपर्क अधिकारी अशोक कुमार ने जानकारी दी है कि पांच और छह मार्च को छपरा से चलने वाली लगभग 20 रेलगाड़ियां निरस्त रहेंगी.

विज्ञापन

छपरा. पूर्वोत्तर रेलवे के जनसंपर्क अधिकारी अशोक कुमार ने जानकारी दी है कि पांच और छह मार्च को छपरा से चलने वाली लगभग 20 रेलगाड़ियां निरस्त रहेंगी. यह निर्णय वाराणसी मंडल के गोरखपुर कैण्ट-भटनी रेल खंड पर ऑटोमेटिक सिगनलिंग की कमीशनिंग और नॉन-इंटरलॉक कार्य के कारण लिया गया है. इस कार्य के दौरान ब्लॉक दिये गये हैं, जिसके कारण गाड़ियों का निरस्तीकरण किया गया है और कुछ गाड़ियों के मार्ग में भी परिवर्तन किया गया है. उनमें छपरा से खुलने वाली 55055 छपरा-गोरखपुर सवारी गाड़ी और 55056 गोरखपुर-छपरा सवारी गाड़ी निरस्त रहेगी. इसके अलावा 15105 छपरा-नौतनवा एक्सप्रेस और 15106 नौतनवा-छपरा एक्सप्रेस, 55038 थावे-सीवान सवारी गाड़ी और 55037 सीवान-थावे सवारी गाड़ी के साथ-साथ अन्य कई रेलगाड़ियां भी पांच व छह मार्च निरस्त रहेंगी. जिनमें गोरखपुर कैण्ट-वाराणसी सिटी एक्सप्रेस, बनारस-गोरखपुर एक्सप्रेस, सीवान-गोरखपुर सवारी गाड़ी, और कई विशेष ट्रेनें शामिल हैं. इसके अलावा कुछ ट्रेनों का मार्ग परिवर्तन किया गया है, जिनमें 15707 कटिहार-अमृतसर एक्सप्रेस यह गाड़ी सीवान-भटनी-गोरखपुर कैण्ट के स्थान पर सीवान-थावे-कप्तानगंज-गोरखपुर कैण्ट मार्ग से चलाई जायेगी. इसके चलते, गाड़ी का ठहराव देवरिया सदर स्टेशन पर नहीं होगा. वहीं 12554 नयी दिल्ली-सहरसा एक्सप्रेस यह गाड़ी गोरखपुर कैण्ट-भटनी-सीवान के स्थान पर गोरखपुर कैण्ट-कप्तानगंज-थावे-सीवान मार्ग से चलायी जायेगी. इस परिवर्तन के चलते, गाड़ी का ठहराव देवरिया सदर स्टेशन पर नहीं होगा. 14604 अमृतसर-सहरसा एक्सप्रेस यह गाड़ी भी गोरखपुर कैण्ट-भटनी-सीवान के स्थान पर गोरखपुर कैण्ट-कप्तानगंज-थावे-सीवान मार्ग से चलायी जायेगी और इसका ठहराव देवरिया सदर स्टेशन पर नहीं रहेगा.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन