छपरा में जलने से बची मौर्य एक्सप्रेस ट्रेन

छपरा (सारण) : पूर्वोत्तर रेलवे के छपरा-सीवान रेलखंड पर दाउदपुर स्टेशन के समीप डाउन मौर्य एक्सप्रेस में चेनपुलिंग के कारण एक बोगी में रविवार को आग लग गयी, जिससे ट्रेन में अफरातफरी मच गयी. यात्रियों तथा रेलकर्मियों के प्रयास से आग पर काबू पाया गया. बताया जाता है कि गोरखपुर से हटिया जानेवाली डाउन मौर्य […]
छपरा (सारण) : पूर्वोत्तर रेलवे के छपरा-सीवान रेलखंड पर दाउदपुर स्टेशन के समीप डाउन मौर्य एक्सप्रेस में चेनपुलिंग के कारण एक बोगी में रविवार को आग लग गयी, जिससे ट्रेन में अफरातफरी मच गयी.
यात्रियों तथा रेलकर्मियों के प्रयास से आग पर काबू पाया गया. बताया जाता है कि गोरखपुर से हटिया जानेवाली डाउन मौर्य एक्सप्रेस का दाउदपुर स्टेशन पर ठहराव नहीं है. कुछ अवांछित तत्वों द्वारा चेन पुलिंग किये जाने से इंजन के बाद दूसरे साधारण बोगी का ब्रेक जाम हो गया और ब्रेक बॉक्स से धुआं उठाने लगा और आग की चिनगारी निकलने लगी, जिसे देख कर याित्रयों में अफरातफरी मच गयी. यात्री ट्रेन से उतर कर भागने लगे. लोगों के सहयोग से आग पर काबू पाया गया.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










