नकल से रोका, तो जेपीविवि में कहर

Published at :10 Nov 2014 6:48 AM (IST)
विज्ञापन
नकल से रोका, तो जेपीविवि में कहर

छपरा (नगर) : नकल के आरोप में पीजी फोर्थ सेमेस्टर की परीक्षा से कुछ परीक्षार्थियों को निकाले जाने के बाद रविवार को जेपीविवि परिसर में छात्रों ने जम कर हंगामा किया. नाराज छात्रों ने विवि परिसर स्थित दूरस्थ शिक्षा भवन व साइंस ब्लॉक के मुख्य गेट के लोहे के ग्रिल को उखाड़ डाला. वहीं, एक-दूसरे […]

विज्ञापन

छपरा (नगर) : नकल के आरोप में पीजी फोर्थ सेमेस्टर की परीक्षा से कुछ परीक्षार्थियों को निकाले जाने के बाद रविवार को जेपीविवि परिसर में छात्रों ने जम कर हंगामा किया. नाराज छात्रों ने विवि परिसर स्थित दूरस्थ शिक्षा भवन व साइंस ब्लॉक के मुख्य गेट के लोहे के ग्रिल को उखाड़ डाला. वहीं, एक-दूसरे की कॉपियां फाड़ने के साथ ही दोनों केंद्रों पर जम कर पत्थरबाजी की.

इस दौरान मुफस्सिल थाने की पुलिस जीप को भी उपद्रवी छात्रों ने नहीं छोड़ा. पत्थरबाजी की घटना में पुलिस जीप का शीशा क्षतिग्रस्त हो गया. उधर, छात्रों के रौद्र रूप को देख परीक्षा केंद्र पर तैनात वीक्षक दहशत में रहें, तो इधर-उधर भाग कर अपनी जान बचाते नजर आये. कमोबेश यही स्थिति परीक्षा केंद्र पर तैनात पुलिसकर्मियों की भी रही. लगभग आधा घंटा तक उपद्रवी छात्र विवि परिसर में तोड़-फोड़ करते रहे. हालांकि तोड़-फोड़ की सूचना मिलने के साथ ही सदर एसडीओ क्यूम अंसारी पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंच कर जम कर लाठियां चटकायीं, इसके बाद स्थिति नियंत्रण में आयी. इस दौरान करीब आधा दर्जन परीक्षार्थियों को पुलिस ने हिरासत में लिया है. पत्थरबाजी में दो पुलिस के घायल होने की सूचना है. सूत्रों की मानें, तो रविवार को आयोजित पीजी फोर्थ सेमेस्टर की परीक्षा के दौरान वीक्षकों द्वारा परीक्षार्थियों की जांच की जा रही.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन