मजिस्ट्रेट के आवेदन पर हुई एफआइआर

Published at :10 Oct 2014 1:23 AM (IST)
विज्ञापन
मजिस्ट्रेट के आवेदन पर हुई एफआइआर

छपरा (सारण). प्रतिमा विसजर्न के दौरान उपद्रव मचाने के मामले में उपद्रवियों के खिलाफ शिकंजा कसना पुलिस ने शुरू कर दिया है. इस मामले की जांच पुलिस प्रशासन के द्वारा कई स्तर पर करते हुए कार्रवाई शुरू कर दी गयी है. गुरुवार को भगवान बाजार थाने में पुलिस ने एक और प्राथमिकी दर्ज की है. […]

विज्ञापन

छपरा (सारण). प्रतिमा विसजर्न के दौरान उपद्रव मचाने के मामले में उपद्रवियों के खिलाफ शिकंजा कसना पुलिस ने शुरू कर दिया है. इस मामले की जांच पुलिस प्रशासन के द्वारा कई स्तर पर करते हुए कार्रवाई शुरू कर दी गयी है. गुरुवार को भगवान बाजार थाने में पुलिस ने एक और प्राथमिकी दर्ज की है.

प्रतिमा विसजर्न जुलूस के दौरान ड्यूटी पर तैनात दंडाधिकारी रविकांत कुमार के आवेदन पर प्राथमिकी दर्ज की गयी है. इसमें 21 नामजद तथा 70-80 अज्ञात उपद्रवियों को अभियुक्त बनाया गया है. पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज करने के साथ ही नामजद अभियुक्तों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी तेज कर दी है. साथ ही अज्ञात उपद्रवियों की पहचान करने के लिए कई स्तरों पर पुलिस प्रयास कर रही है. पुलिस के द्वारा भगवान बाजार थाना क्षेत्र में लगाये गये सीसीटीवी कैमरे की फुटेज को भी खंगाला जा रहा है. सीसी टीवी कैमरे की फुटेज से उपद्रवियों की पहचान भी पुलिस ने कर ली है.

क्या है आरोप : प्रतिमा विसजर्न जुलूस के दौरान भगवान बाजार थाना क्षेत्र के गुदरी बुटी मोड़ के समीप करीब एक सौ उपद्रवियों के द्वारा जुलूस को रोक दिया गया. प्रतिमा विसजर्न जुलूस आगे बढ़ाने के लिये कहने पर दंडाधिकारी रविकांत कुमार और पुलिस कर्मियों के साथ गाली-गलौज व मारपीट की गयी. उपद्रवियों के द्वारा पुलिस पर रोड़ेबाजी की गयी. सरकारी काम काज में बाधा पहुंचाया गया.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन