मांझी में ट्रकों से वसूली करते चार गिरफ्तार

मांझी (सारण) : ओवरलोडेड ट्रक को पास कराने के नाम पर जयप्रभा सेतु पर अवैध वसूली कर रहे बोलेरो सवार चार लोगों को पुलिस ने मंगलवार की रात गिरफ्तार कर लिया. पकड़े गये लोगों के पास से 62 ट्रकों के नंबर की सूची पायी गयी, जिनसे आठ-आठ सौ रुपये की वसूली किये जाने की बात […]
मांझी (सारण) : ओवरलोडेड ट्रक को पास कराने के नाम पर जयप्रभा सेतु पर अवैध वसूली कर रहे बोलेरो सवार चार लोगों को पुलिस ने मंगलवार की रात गिरफ्तार कर लिया.
पकड़े गये लोगों के पास से 62 ट्रकों के नंबर की सूची पायी गयी, जिनसे आठ-आठ सौ रुपये की वसूली किये जाने की बात सामने आयी है और सभी ट्रकों के ओवरलोडेड होने की बात कही जा रही है. ट्रकों से नाजायज वसूली करनेवालों की परिवहन विभाग के कर्मियों से मिलीभगत होने की भी आशंका व्यक्त की जा रही है.
होगी जांच
यूपी-बिहार की सीमा पर ओवरलोडेड ट्रकों से नाजायज वसूली के मामले में संलिप्त लोगों को पकड़ने के लिए गहन जांच होगी. पकड़े गये लोगों से पूछताछ के दौरान मिली जानकारी के अनुसार, इसमें किन-किन अधिकारियों की संलिप्तता है, इसकी जांच में पुलिस जुट गयी है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










