बरौली में रसोइयों ने बाजा बजाकर किया प्रदर्शन
Author Prabhat khabar digital desk
Updated:
विज्ञापन

बरौली : रसोइया संघ की अनिश्चितकालीन हड़ताल बुधवार को छठे दिन भी जारी रही. इस दौरान रसोइया संघ के सदस्य बीआरसी भवन पर प्रदर्शन करने के साथ अपनी मांगों के समर्थन में लगातार नारेबाजी भी करते नजर आये. छठे दिन रसोइयों ने बीआरसी भवन के सामने स्थित मैदान में अपनी आवाज नये तरीके से बुलंद […]
विज्ञापन
बरौली : रसोइया संघ की अनिश्चितकालीन हड़ताल बुधवार को छठे दिन भी जारी रही. इस दौरान रसोइया संघ के सदस्य बीआरसी भवन पर प्रदर्शन करने के साथ अपनी मांगों के समर्थन में लगातार नारेबाजी भी करते नजर आये. छठे दिन रसोइयों ने बीआरसी भवन के सामने स्थित मैदान में अपनी आवाज नये तरीके से बुलंद की. इन्होंने बाजा बजाकर प्रदर्शन किया.
सभी हड़ताली रसोइयों ने कहा कि अब भी समय है, सरकार सौतेलापन व्यवहार छोड़ हमारी मांगों को मान ले और सही राह पर आ जाये, तो हम पुनः स्कूलों में अपनी ड्यूटी पर चले जायेंगे. मोतिहारी रसोइया संघ की जिलाध्यक्ष शमसुल खातून ने कहा कि हमारे सामने हड़ताल करने के सिवा कोई चारा नहीं था, क्योंकि हम भुखमरी के शिकार हो रहे हैं.
बहरी सरकार तक हम बाजा बजाकर अपनी आवाज पहुंचाना चाहते हैं. हम अब अपने घर से कटोरा लेकर आयेंगे और सड़कों पर भीख मांगते हुए सरकार का विरोध करेंगे. प्रदर्शन करनेवालों में लक्ष्मण सिंह, रोजादीन अंसारी, उमेशचंद्र सिंह, लीलावती देवी, चंद्रावती देवी, सुनीता कुंवर, भृगु मांझी, श्रीकिशुन साह, गांधी सिंह, फूलमति देवी, रीता कुमारी, राजेश प्रसाद आदि शामिल थे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










