अधिवक्ताओं के लिए बनेगा राज्य का सबसे बेहतर भवन

छपरा(कोर्ट) : व्यवहार न्यायालय छपरा के अधिवक्ताओं के बैठने के लिए राज्य का सबसे बढ़िया भवन का निर्माण किया जायेगा. भवन निर्माण में पैसों की कमी नहीं आने दी जायेगी. उक्त बातें छपरा के सांसद राजीव प्रताप रूडी ने शिलान्यास कार्यक्रम के पूर्व अपने भाषण में कही. उन्होंने कहा कि न्यायालय के न्यायिक पदाधिकारियों और […]
छपरा(कोर्ट) : व्यवहार न्यायालय छपरा के अधिवक्ताओं के बैठने के लिए राज्य का सबसे बढ़िया भवन का निर्माण किया जायेगा. भवन निर्माण में पैसों की कमी नहीं आने दी जायेगी. उक्त बातें छपरा के सांसद राजीव प्रताप रूडी ने शिलान्यास कार्यक्रम के पूर्व अपने भाषण में कही. उन्होंने कहा कि न्यायालय के न्यायिक पदाधिकारियों और जन प्रतिनिधियों के बीच संवादहीनता के कारण अधिवक्ताओं के विकास व कल्याण के कार्य नहीं हो पाते हैं. वैसे सरकार के यहां अधिवक्ताओं के विकास व कल्याण के लिए कोई कार्यक्रम नहीं है. श्री रूडी भारत सरकार के केंद्रीय मंत्री धर्मेंद्र प्रधान द्वारा दिये गये 80 लाख रुपये से निर्मित होने वाले भवन निर्माण के शिलान्यास कार्यक्रम के मुख्य अतिथि थे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










