इलेक्ट्रिक ट्रेनों का शुरू हुआ ट्रायल
Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 21 Nov 2019 6:05 AM
छपरा : छपरा-थावे रेलखंड पर विद्युतीकरण कार्य पूर्ण होने के बाद अब इलेक्ट्रिक इंजन के परिचालन का ट्रायल अब शुरू हो गया है. 20 से 22 नवंबर के बीच एजेंसी कर्मियों का ट्रायल इस खंड पर होगा. इस दौरान रेलखंड पर हुए विद्युतीकरण कार्य की गुणवत्ता को देखने के लिए टावर बैगन व इलेक्ट्रिक इंजन […]
छपरा : छपरा-थावे रेलखंड पर विद्युतीकरण कार्य पूर्ण होने के बाद अब इलेक्ट्रिक इंजन के परिचालन का ट्रायल अब शुरू हो गया है. 20 से 22 नवंबर के बीच एजेंसी कर्मियों का ट्रायल इस खंड पर होगा. इस दौरान रेलखंड पर हुए विद्युतीकरण कार्य की गुणवत्ता को देखने के लिए टावर बैगन व इलेक्ट्रिक इंजन से मॉनीटरिंग की जायेगी. विद्युतीकरण कार्य में कमी पाये जाने की स्थिति में एजेंसी कर्मी उसी समय दुरुस्त भी कर लेंगे. अंतिम चरण में 27 नवंबर को रेलवे के मुख्य सुरक्षा आयुक्त रेलखंड पर हुए कार्यों का निरीक्षण करने आयेंगे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










