छपरा में वसूली करते एएसआइ समेत पांच पुलिसकर्मी गिरफ्तार
Updated at : 08 Sep 2019 4:37 AM (IST)
विज्ञापन

छपरा (सारण) : दिघवारा थाना क्षेत्र के दिघवारा-अमनौर पथ पर मधुकॉन बेस कैंप के पास बालू के ट्रकों से वसूली करते एएसआइ समेत पांच पुलिसकर्मियों को एसपी हरकिशोर राय ने गिरफ्तार कर लिया. बेस कैंप के पास पुलिसकर्मी ट्रक चालकों से वसूली कर रहे थे. एसपी को इसकी सूचना पहले मिल गयी थी. इसके बाद […]
विज्ञापन
छपरा (सारण) : दिघवारा थाना क्षेत्र के दिघवारा-अमनौर पथ पर मधुकॉन बेस कैंप के पास बालू के ट्रकों से वसूली करते एएसआइ समेत पांच पुलिसकर्मियों को एसपी हरकिशोर राय ने गिरफ्तार कर लिया. बेस कैंप के पास पुलिसकर्मी ट्रक चालकों से वसूली कर रहे थे. एसपी को इसकी सूचना पहले मिल गयी थी. इसके बाद उन्होंने यह कार्रवाई की.
जानकारी के अनुसार पुलिसकर्मियों के वाहन में लगे जीपीएस से लोकेशन ट्रेस कर कार्रवाई की गयी. वसूली करने के आरोप में एएसआइ बैजू शर्मा, ड्राइवर रामजीत सिंह व सैप के तीन जवान मो अलाउद्दीन अंसारी, प्रेम कुमार यादव व गायकेश्वर पर कार्रवाई हुई है.
एसपी ने बताया कि इन पुलिसकर्मियों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया है. वहीं मुफस्सिल थाना क्षेत्र में नाइट पेट्रोलिंग के दौरान अनियमितता बरतने के मामले में एएसआइ अर्जुन प्रसाद, कॉन्स्टेबल पंकज कुमार व सैप के दो जवानों को सस्पेंड किया गया है.
गौरतलब है कि एसपी के कार्यकाल में पूर्व में भी अवैध वसूली व ड्यूटी के दौरान अनियमितता बरतने के आरोप में विभिन्न थाना क्षेत्रों में पुलिसकर्मियों पर कार्रवाई की गयी है. एसपी ने पूर्व में की गयी कार्रवाई के बाद क्राइम मीटिंग के दौरान पुलिसकर्मियों को गश्ती के दौरान अलर्ट रहने की गाइडलाइन दी थी. उन्होंने विभिन्न थानाध्यक्षों को भी इस बाबत कड़े निर्देश जारी किये थे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




