पिठौरी की घटना सुलझाने के बदले कुछ गैर जिम्मेदारों की हरकतें आग सुलगाने वाली
Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 26 Jul 2019 4:07 AM
विज्ञापन
छपरा (सदर) : बनियापुर थाने के पिठौरी नंदलाल टोले में रविवार की रात पशु चोरी के आरोप में ग्रामीणों की भीड़ द्वारा तीन व्यक्तियों को पीट-पीट कर मौत के घाट उतारने की घटना अब आस-पास के गांवों में गुटों के आधार पर आपसी दुश्मनी का रूप ले रही है. इसके पीछे कुछ राजनीतिक एवं गैर […]
विज्ञापन
छपरा (सदर) : बनियापुर थाने के पिठौरी नंदलाल टोले में रविवार की रात पशु चोरी के आरोप में ग्रामीणों की भीड़ द्वारा तीन व्यक्तियों को पीट-पीट कर मौत के घाट उतारने की घटना अब आस-पास के गांवों में गुटों के आधार पर आपसी दुश्मनी का रूप ले रही है.
इसके पीछे कुछ राजनीतिक एवं गैर राजनीतिक जातीय संगठनों की इस घटना के बाद दोनों पक्षों के बीच सौहार्द बनाने तथा कानूनी प्रक्रिया का पालन करते हुए सद्भाव की अपील के बदले राजनीतिक रोटी सेंकी जा रही है, तो कोई हर्ज नहीं होगा.
क्रुद्ध भीड़ के द्वारा पशु चोरी के आरोप में पैगंबरपुर गांव के नट जाति के दो तथा कुरैशी समुदाय के एक व्यक्ति की हत्या के बाद राजनीतिक एवं गैर राजनीतिक दलों के दौरों के साथ-साथ समाज में जहर घोलने वाले कुछ निजी स्वार्थी तत्व आपसी सौहार्द बिगाड़ने के प्रयास में हैं.
तभी तो नट समुदाय के लोगों के द्वारा 29 जुलाई को परसा प्रखंड के पूर्व मुखिया लालबाबू खलीफा के नेतृत्व में प्रदर्शन का निर्णय लिया गया है. कुछ राजनीतिक एवं गैर राजनीतिक दलों के उकसावे की परिणति ही मानी जायेगी कि गत मंगलवार को बनियापुर के पैगंबरपुर स्थित पंजाब नेशनल बैंक के कार्यरत आदेशपाल को पैगंबरपुर के नट समुदाय के कुछ लोगों द्वारा घेरकर मारपीट की घटना को अंजाम देने की कोशिश की गयी.
इसके बाद पीड़ित के शोर करने तथा आस-पास के लोगों के एकत्र होने के बाद घटना टली. इसकी सूचना पुलिस को मिली. पीड़ित देवनाथ राम, मिर्जापुर गांव का बताया जाता है. इस मामले में बनियापुर थाने में प्राथमिकी दर्ज करायी गयी है.
इसके अलावा इस मामले की छानबीन करने तथा अभियुक्त को गिरफ्तार करने गयी पुलिस टीम पर हमला कर मिर्जापुर के मनोज नट, सनोज नट तथा सनोज नट की पत्नी ने पुलिस बल पर हमला कर दो पुलिसकर्मियों को घायल कर दिया. उन्हें गंभीर रूप से जख्मी हालत में सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया.
पुलिस को किया गया है अलर्ट
इस प्रकार विगत छह दिनों में इस पूरे प्रकरण में पीड़ित, आरोपित एवं पुलिस बल के द्वारा आधा दर्जन प्राथमिकियां दर्ज की जा चुकी हैं. वहीं घटना को लेकर लगातार पुलिस अधीक्षक हरकिशोर राय, सदर एसडीओ लोकेश मिश्र जहां लगातार इन गांवों का दौरा कर रहे हैं. वहीं बनियापुर के अलावा नगरा, जलालपुर आदि थानों की पुलिस को भी अलर्ट रखा गया है.
अब तक इस पूरे मामले में दोनों गांवों एवं जातियों के लोगों द्वारा एक-दूसरे को टारगेट कर मारपीट करने की नीयत से आस-पास के आधा दर्जन गांवों के लोगों में एक ओर जहां चर्चाएं हैं, वहीं दूसरी ओर भय व्याप्त है.
लोगों का कहना है कि यदि जिला एवं पुलिस प्रशासन ने समय रहते कानून को हाथ में लेने वाले तथा कानून को हाथ में लेने वाले लोगों को उकसाने वालों की गतिविधियों पर सख्ती नहीं बरतता है तो आपसी दुश्मनी भविष्य में एक बार फिर बड़ी घटना का कारण बन सकती है.
राजनीतिक, गैर राजनीतिक दलों की बयानबाजी पर है नजर
बनियापुर के नंदलाल टोले में पशु चोरी के आरोप में तीन लोगों की पीट-पीट कर हत्या, एक-दूसरे गांव की एक दूसरी जाति के लोगों द्वारा घटना के बाद भी मारपीट करने की नीयत, पुलिस बल पर हमले के मामले में पुलिस नियमानुसार कार्रवाई कर रही है. वहीं विभिन्न राजनीतिक, गैरराजनीतिक दलों की बयानबाजी पर प्रशासन की नजर है.
प्रशासन दोनों वर्गों के लोगों से अपील करता है कि बिना किसी के बहकावे में आये कानून को हाथ में लेने की कोशिश नहीं करें. कानून के हाथ में लेने वालों तथा कानून को हाथ में लेने के लिए उकसाने वालों के खिलाफ नियमानुसार कार्रवाई की जायेगी.
सुब्रत कुमार सेन, डीएम, सारण
आधा दर्जन गांवों में भय का माहौल, हो रहीं तरह-तरह की लोगों में चर्चाएं
सारण एसपी व सदर एसडीओ लगातार कर रहे हैं क्षेत्र का दौरा
तीन व्यक्तियों को पीट-पीट कर मौत के घाट उतारने की घटना अब गांवों में गुटों के आधार पर ले रही आपसी दुश्मनी का रूप
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










