ट्रैक्टर की चपेट में आने से एक की मौत, दो लोग हुए घायल
Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 03 Jul 2019 5:35 AM
नगरा : ओपी के छपरा-मशरक मुख्य पथ पर अफौर पोखरे के समीप मंगलवार को एक तेज रफ्तार अनियंत्रित ट्रैक्टर की चपेट में में आने से बाइक सवार तीन युवक बुरी तरह जख्मी हो गये. इनमें एक युवक की मौत हो गयी. दुर्घटना के बाद मौके पर उपस्थित ग्रामीणों ने तीनों को आनन-फानन में प्राथमिक स्वास्थ्य […]
नगरा : ओपी के छपरा-मशरक मुख्य पथ पर अफौर पोखरे के समीप मंगलवार को एक तेज रफ्तार अनियंत्रित ट्रैक्टर की चपेट में में आने से बाइक सवार तीन युवक बुरी तरह जख्मी हो गये. इनमें एक युवक की मौत हो गयी. दुर्घटना के बाद मौके पर उपस्थित ग्रामीणों ने तीनों को आनन-फानन में प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र, नगरा में भर्ती कराया. 55 वर्षीय नागेंद्र राय और 27 वर्षीय अंकित कुमार की स्थिति को चिंताजनक देखते हुए सदर अस्पताल रेफर कर दिया गया.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










