जिले में बिजली को और सुदृढ़ करने पर दिया बल
Author Prabhat khabar digital desk
Updated:
विज्ञापन

अमनौर : लोकसभा चुनाव परिणाम आने के बाद पूर्व केंद्रीय मंत्री व नवनिर्वाचित सांसद राजीव प्रताप रूडी ने क्षेत्र के विकास कार्यों को लेकर विभागीय अधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक की. गुरुवार को अपने आवासीय परिसर स्थित सांसद कार्यालय में विद्युत विभाग के एक्ज्क्यूटिव इंजीनियर व कार्यपालक अभियंताओं के साथ घंटों बैठक कर सारण जिले […]
विज्ञापन
अमनौर : लोकसभा चुनाव परिणाम आने के बाद पूर्व केंद्रीय मंत्री व नवनिर्वाचित सांसद राजीव प्रताप रूडी ने क्षेत्र के विकास कार्यों को लेकर विभागीय अधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक की. गुरुवार को अपने आवासीय परिसर स्थित सांसद कार्यालय में विद्युत विभाग के एक्ज्क्यूटिव इंजीनियर व कार्यपालक अभियंताओं के साथ घंटों बैठक कर सारण जिले में बिजली को सुदृढ़ करने तथा बिहार में नंबर वन बनाने पर विस्तृत रूप से चर्चा की गयी.
इसमें पावर सब स्टेशन विद्युत संरचना को और मजबूत करना 33 केवीए वाला कंडक्टर को बदलवाना, एलटी लाइन को ठीक कराना, पावर स्टेशन के लिए जहां जमीन उपलब्ध नहीं है, वहां जमीन उपलब्ध कराना सहित अन्य कार्यों की समीक्षा की गयी. बैठक के बाद सड़क विभाग के अधिकारियों के साथ दुसरी बैठक में ग्रामीण सड़को के निर्माण पर जोर दिया गया.
वही अमनौर पर्यटक स्थल अमनौर बड़ा पोखरा के सौंदर्यीकरण के लिए आर्किटेक्ट व इंजीनियरों के साथ पर्यटक स्थल पहुंच पायलट प्रोजेक्ट की समीक्षा की गई. मालूम हो कि करोड़ों रुपये की लागत से बनने वाले ओपेन जिम सेंटर, योग सेंटर, प्रोजेक्टर भवन, फुहारा, नौका बिहार, लाइटिंग सहित अन्य योजनाओं को पर काम चल रहा है. श्री रूडी ने आर्किटेक्ट देवेंद्र व इंजीनियर चंदन व एके सिंह को कई दिशा निर्देश दिये.
इस दौरान सांसद श्री रूडी ने कहा कि विकास योजनाओं को लेकर विभागीय अधिकारियों व इंजीनियरों के साथ अलग-अलग बैठक की गयी जहां बिजली के क्षेत्र में पहले से नंबर एक पर रहे सारण जिले को और समृद्ध बनाया जा सके. वहीं ग्रामीण विकास योजनाओं के तहत ग्रामीण सड़क जो टूट चुकी है, उसका निर्माण कराना, प्रत्येक प्रखंड में 20-20 किलोमीटर नयी सड़क का निर्माण कराया जायेगा. अगले पांच वर्षों का टारगेट सेट कराना है.
जिले के विभिन्न सार्वजनिक जगहों पर पार्क बनाना के साथ-साथ सभी वर्गों के विकास के लिए योजना पर काम किया जायेगा. इस मौके पर मुख्य रूप से पूर्व विधायक मंटू सिंह, विद्युत विभाग के अधिकारी अजय साहा, श्रवण ठाकुर, आनंद कुमार, विकास कुमार सिंह, परितोष कुमार, कार्यपालक अभियंता देवेंद्र राम, जेइ अमित मौर्य, सुधीर कुमार सिंह, राजीव रंजन कुमार, इ सतेंद्र सिंह, भाजपा प्रदेश कार्य समिति सदस्य राकेश सिंह, संतोष सिंह, राणा सिंह आदि शामिल थे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










