अभिभावकों व बच्चों ने स्कूल में की तालाबंदी

अमनौर : प्रखंड के म ध्य विद्यालय नरसिंह भानपुर में पठन-पाठन बाधित होने, शिक्षकों के समय पर विद्यालय नहीं पहुंचने, मेनू के अनुसार मध्याह्न भोजन नहीं बनने को लेकर स्थानीय अभिभावकों ने विद्यालय में तालाबंदी कर विद्यालय प्रशासन व विभाग के खिलाफ जमकर विरोध प्रदर्शन किया. शुक्रवार को उपरोक्त समस्याओं को लेकर विरोध प्रदर्शन करने […]
अमनौर : प्रखंड के म ध्य विद्यालय नरसिंह भानपुर में पठन-पाठन बाधित होने, शिक्षकों के समय पर विद्यालय नहीं पहुंचने, मेनू के अनुसार मध्याह्न भोजन नहीं बनने को लेकर स्थानीय अभिभावकों ने विद्यालय में तालाबंदी कर विद्यालय प्रशासन व विभाग के खिलाफ जमकर विरोध प्रदर्शन किया.
शुक्रवार को उपरोक्त समस्याओं को लेकर विरोध प्रदर्शन करने वालों में लक्ष्मण कुमार, योगिंदर प्रसाद गुप्ता, पंच लालबाबू साह, शैलेंद्र शाह, भागवत राय, श्रवण कुमार राय, मुख्तार राय, अरुण राय, उमेश राय, मोहन राय, दुखन प्रसाद, विवेक प्रसाद, दूधनाथ प्रसाद, सुनील प्रसाद, पवन कुमार, त्रिलोकी राय, भूषण राय, सुमन सिंह, सुनील राय, नागेंद्र साह, विकास साह, सविता देवी, कांति देवी, चंद्रावती देवी सहित पांच दर्जन से अधिक अभिभावकों ने विद्यालय प्रशासन पर आरोप लगाते हुए बताया कि एचएम सरिता कुमारी सहित अन्य शिक्षक विद्यालय में हमेशा देरी से पहुंचते हैं. पठन-पाठन बाधित रखते हैं.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










