छपरा में सवा पांच लाख के नकली नोट बरामद, पांच गिरफ्तार, यूपी व असम तक नेटवर्क
Author Prabhat khabar digital desk
Updated:
विज्ञापन

छपरा : सारण पुलिस को नकली नोट बनानेवाले गिरोह के खिलाफ बड़ी कामयाबी मिली है. सारण जिले के बनियापुर थाना क्षेत्र के बनियापुर, कोपा और रिविलगंज में छापेमारी कर पुलिस ने करीब पांच लाख 25 हजार रुपये के जाली नोटों के साथ पांच लोगों को गिरफ्तार किया है. गिरफ्तार लोगों से पुलिस पूछताछ कर रही […]
विज्ञापन
छपरा : सारण पुलिस को नकली नोट बनानेवाले गिरोह के खिलाफ बड़ी कामयाबी मिली है. सारण जिले के बनियापुर थाना क्षेत्र के बनियापुर, कोपा और रिविलगंज में छापेमारी कर पुलिस ने करीब पांच लाख 25 हजार रुपये के जाली नोटों के साथ पांच लोगों को गिरफ्तार किया है.
गिरफ्तार लोगों से पुलिस पूछताछ कर रही है. सारण के एसपी हरकिशोर राय ने गुरुवार को संवाददाता सम्मेलन कर बताया कि गुप्त सूचना पर बुधवार की देर रात जिले के बनियापुर, कोपा और रिविलगंज थाना क्षेत्र में छापेमारी कर पुलिस ने करीब पांच लाख 25 हजार रुपये के नकली नोट बरामद किये. साथ ही मौके से प्रिंटर, पेपर के साथ-साथ बिना काटे गये नोट बरामद किये गये. एसपी ने बताया कि मामले में पांच लोगों को गिरफ्तार कर पूछताछ की जा रही है.
उन्होंने बताया कि पूछताछ के दौरान गिरफ्तार लोगों ने बताया कि लोकसभा चुनाव के दौरान इन जाली नोटों को खपाया जाना था. गिरफ्तार लोगों ने बताया कि इन जाली नोटों को बिहार के अलावा यूपी और असम भेजा जाता था. अब तक करीब एक करोड़ से ज्यादा के जाली नोट बाजार में खपाये जा चुके हैं. एसपी ने कांड का उद्भेदन करनेवाली एसआइटी को पुरस्कृत करने की भी घोषणा की है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










