ePaper

अपराधियों ने युवक को मारी गोली

Updated at : 29 Mar 2019 1:53 AM (IST)
विज्ञापन
अपराधियों ने युवक को मारी गोली

छपरा : भगवान बाजार थाना क्षेत्र की बैंक कॉलोनी में बाइक सवार बदमाशों ने एक युवक को गोली मार कर जख्मी कर दिया. युवक को गोली मारने के बाद दोनों बदमाश फरार हो गये. पैर में गोली लगने से युवक बुरी तरह जख्मी हो गया. परिजनों ने जख्मी हालात में युवक को इलाज के लिए […]

विज्ञापन

छपरा : भगवान बाजार थाना क्षेत्र की बैंक कॉलोनी में बाइक सवार बदमाशों ने एक युवक को गोली मार कर जख्मी कर दिया. युवक को गोली मारने के बाद दोनों बदमाश फरार हो गये. पैर में गोली लगने से युवक बुरी तरह जख्मी हो गया. परिजनों ने जख्मी हालात में युवक को इलाज के लिए सदर अस्पताल पहुंचाया, जहां उसका इलाज किया गया.

घटना की सूचना मिलते ही भगवान बाजार थानाध्यक्ष देव कुमार मौके पर पहुंचे और मामले की जांच-पड़ताल की. घायल युवक बैंक कॉलोनी निवासी शीलानाथ चौबे का पुत्र अनुराग कुमार बताया गया है.
युवक ने बताया कि वह अपने घर के समीप खड़ा था तभी बाइक सवार दो युवक वहां आये और उस पर गोली चला दी. बाइक चला रहा युवक हेलमेट पहने हुए था जबकि दूसरे युवक ने अपना मुंह गमछा से ढक रखा था. इस कारण उन्हें पहचान नहीं सका. थानाध्यक्ष ने बताया कि जख्मी युवक अपराधी प्रवृत्ति का है. वह पहले भी जेल भी जा चुका है. मामले की जांच की जा रही है.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन