ePaper

हथियार के बल पर गैस एजेंसी के मैनेजर से 1.80 लाख की लूट

Updated at : 07 Oct 2018 10:37 PM (IST)
विज्ञापन
हथियार के बल पर गैस एजेंसी के मैनेजर से 1.80 लाख की लूट

छपरा : बिहार के छपरा में मुफस्सिल थाना क्षेत्र अंतर्गत विष्णुपुरा बाजार स्थित विभा गैस एजेंसी के मैनेजर को दिन दहाड़े हथियार के बल पर नकाबपोश अपराधियों ने एक लाख 80 हजार रुपये लूट की घटना को अंजाम दिया. घटना पीड़ित एजेंसी के गोदाम मैनेजर शिवजी सिंह के मुताबिक रविवार की संध्या करीब साढे तीन […]

विज्ञापन

छपरा : बिहार के छपरा में मुफस्सिल थाना क्षेत्र अंतर्गत विष्णुपुरा बाजार स्थित विभा गैस एजेंसी के मैनेजर को दिन दहाड़े हथियार के बल पर नकाबपोश अपराधियों ने एक लाख 80 हजार रुपये लूट की घटना को अंजाम दिया. घटना पीड़ित एजेंसी के गोदाम मैनेजर शिवजी सिंह के मुताबिक रविवार की संध्या करीब साढे तीन बजे की है. जब गोदाम पर गैस डिलिवरी के लिए कुछ लोगों के आने का सिलसिला जारी था और गोदाम मैनेजर समेत दो अन्य कर्मचारी मौजूद थे.

इसी बीच दो अपाची बाइक पर सवार चार की संख्या में अचानक गोदाम पर पहुंच नकाबपोश अपराधियों ने मैनेजर के सीने पर पिस्टल तान दी और कैश से भरे बैग हवाले करने की मांग करने लगे. इसमें लगभग एक लाख 80 हजार रुपये थे. इसे मैनेजर ने अपराधियों के हवाले कर दिया. इसे लेकर अपराधी उत्तर दिशा फोरलेन की तरफ भाग निकले. इसकी सूचना मैनेजर के द्वारा एजेंसी के मालिक को देने के साथ घटना की प्राथमिकी मुफस्सिल थाने को दी.

थानाध्यक्ष शशिभूषण चौधरी ने बताया कि एक लाख 80 हजार लूटे जाने की सूचना एजेंसी संचालक द्वारा दी गयी है. जांच की जांच रही है. बताते चलें कि अपराधियों ने उक्त गैस एजेंसी को लगभग पिछले आठ महीने के अंदर दूसरी बार निशाना बनाया है. इसकी प्राथमिकी मैनेजर के द्वारा पूर्व में दर्ज करायी जा चुकी है.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Tags

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन