मुखिया पर अपराधियों ने किया हमला, अंगुली कटी
Updated at : 10 Aug 2018 4:47 AM (IST)
विज्ञापन

बाइक सवार दो अपराधियों ने पिस्तौल दिखा बाइक व चैन छीनने का किया प्रयास ग्रामीणों ने खदेड़ कर एक अपराधी को पकड़ा, एक बाइक के साथ फरार तरैया : थाना क्षेत्र के भटगाई पंचायत के मुखिया विजेंद्र मांझी पर गुरुवार की दोपहर बाद अपराधियों ने पिस्तौल से हमला कर बाइक लूटने का प्रयास किया. अपराधियों […]
विज्ञापन
बाइक सवार दो अपराधियों ने पिस्तौल दिखा बाइक व चैन छीनने का किया प्रयास
ग्रामीणों ने खदेड़ कर एक अपराधी को पकड़ा, एक बाइक के साथ फरार
तरैया : थाना क्षेत्र के भटगाई पंचायत के मुखिया विजेंद्र मांझी पर गुरुवार की दोपहर बाद अपराधियों ने पिस्तौल से हमला कर बाइक लूटने का प्रयास किया. अपराधियों के हमले में मुखिया श्री मांझी बाल-बाल बच गये. जानकारी के अनुसार मुखिया श्री मांझी मोलनापुर गांव के बांध के रास्ते आ रहे थे कि एक बाइक पर सवार दो अपराधियों ने ओवरटेक कर मुखिया को देशी कट्टा का भय दिखाकर कर बाइक व सोने की चेन लूटने का प्रयास किया. अपराधियों ने छीना-झपटी किया, जिसमें मुखिया की हाथ की अंगुली काट गयी. कर जख्मी कर दिया. वहीं ग्रामीणों ने हो हल्ला की आवाज सुनकर दौड़े, तब तक अपराधी भागने लगे.
ग्रामीणों ने खदेड़ कर एक अपराधी को पकड़ा, जबकि दूसरा अपराधी बाइक के साथ भागने में सफल रहा. पकड़ा गया अपराधी मढ़ौरा थाना क्षेत्र के नरहरपुर निवासी मुकेश राम है, जिनके पास से एक देशी कट्टा व दो जिंदा कारतूस भी बरामद किया गया है. जबकि दूसरा अपराधी रामपुर मढ़ौरा के राजेश राय बताया जाता है. वहीं घटना की सूचना पाकर तरैया थाना पुलिस व एसएसबी के जवान मोलनापुर पहुंचे और पकड़े गये अपराधी मुकेश राम को थाने लायी. समाचार प्रेषण तक पकड़े गये अपराधी से पुलिस पूछताछ कर रही है. वहीं जख्मी मुखिया श्री मांझी का उपचार रेफरल अस्पताल तरैया में हुआ.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




