गुमटी पर फंसी बोलेरो में पैसेंजर ट्रेन ने मारी टक्कर
Updated at : 04 Jul 2018 6:26 AM (IST)
विज्ञापन

थावे-छपरा रेलखंड पर थावे से छपरा जा रही 55181 पैसेंजर ट्रेन मंगलवार की सुबह 10:30 बजे बनकटी रेलवे ढाला (मानवरहित) के पास पहुंची तो वहां पर पहले से ही एक बोलेरो फंसी हुई थी. बोलेरो को देख ट्रेन का चालक हॉर्न देने लगा. उधर बोलेरो को निकालने के लिए धक्का दे रहे तीनों लोग ट्रेन […]
विज्ञापन
थावे-छपरा रेलखंड पर थावे से छपरा जा रही 55181 पैसेंजर ट्रेन मंगलवार की सुबह 10:30 बजे बनकटी रेलवे ढाला (मानवरहित) के पास पहुंची तो वहां पर पहले से ही एक बोलेरो फंसी हुई थी. बोलेरो को देख ट्रेन का चालक हॉर्न देने लगा. उधर बोलेरो को निकालने के लिए धक्का दे रहे तीनों लोग ट्रेन को करीब देख बोलेरो को छोड़ दूर हट गये.
ट्रेन का चालक चिल्लाने लगा और इमरजेंसी ब्रेक लगाया. इमरजेंसी ब्रेक के लगने के बाद भी टक्कर हो गयी और ट्रेन बोलेरो को 50 मीटर तक खींच ले गयी. बोलेरो के चालक और उसमें सवार लोग ट्रेन के चालक पर पथराव करने लगे. इसमें ट्रेन के सहायक चालक चंदन कुमार घायल हो गये. ट्रेन के चालक की सूझबूझ से बड़ा हादसा टला.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Tags
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




