छपरा-हाजीपुर सड़क मार्ग पर दिघवारा व शीतलपुर के मध्य मही नदी पर अवस्थित जर्जर पट्टी पुल के ऊपरी हिस्से को अब जल्द ही तोड़ा जायेगा

दिघवारा : छपरा-हाजीपुर सड़क मार्ग पर दिघवारा व शीतलपुर के मध्य मही नदी पर अवस्थित जर्जर पट्टी पुल के ऊपरी हिस्से को अब जल्द ही तोड़ा जायेगा. पुल के ऊपरी हिस्से को बेहतर मजबूती दी जायेगी. वहीं इसके सभी पिलरों को भी मजबूत बनाया जायेगा. इसलिए शनिवार की देर शाम से इस पुल पर सभी […]
दिघवारा : छपरा-हाजीपुर सड़क मार्ग पर दिघवारा व शीतलपुर के मध्य मही नदी पर अवस्थित जर्जर पट्टी पुल के ऊपरी हिस्से को अब जल्द ही तोड़ा जायेगा. पुल के ऊपरी हिस्से को बेहतर मजबूती दी जायेगी. वहीं इसके सभी पिलरों को भी मजबूत बनाया जायेगा. इसलिए शनिवार की देर शाम से इस पुल पर सभी तरह के वाहनों के परिचालन पर रोक लगा दी गयी है.
अब सभी गाड़ियां पुल के दक्षिण ओर बने डायवर्सन से गुजर रही हैं जिस कारण छोटे वाहन चालकों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है. डायवर्सन के पास सड़क को काफी ऊंचा होने के कारण छोटे वाहनों के आवागमन में काफी दिक्कत हो रही है. वहीं, पट्टी पुल से डायवर्सन तक संकीर्ण रास्ता होने के कारण बराबर जाम लग रहा है, जिससे यात्रियों की मुश्किलें बढ़ी हैं.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




