उधना एक्सप्रेस की बोगियों से अलग हुआ इंजन, हादसा टला

छपरा(सारण) : छपरा-बलिया रेलखंड पर मंगलवार को डाउन उधना एक्सप्रेस समर स्पेशल ट्रेन का इंजन बोगियों से अलग हो गया. हालांकि, चालक और गार्ड की सूझ-बूझ से दुर्घटना टल गयी. यह घटना छपरा जंक्शन और गौतम स्थान स्टेशन के बीच गोदना रेलवे क्राॅसिंग के पास हुई. इंजन आगे जा रहा था और बोगियां पीछे-पीछे दौड़ […]
छपरा(सारण) : छपरा-बलिया रेलखंड पर मंगलवार को डाउन उधना एक्सप्रेस समर स्पेशल ट्रेन का इंजन बोगियों से अलग हो गया. हालांकि, चालक और गार्ड की सूझ-बूझ से दुर्घटना टल गयी. यह घटना छपरा जंक्शन और गौतम स्थान स्टेशन के बीच गोदना रेलवे क्राॅसिंग के पास हुई. इंजन आगे जा रहा था और बोगियां पीछे-पीछे दौड़ रही थीं. यह देख कर लोग हैरान थे और रेलवे क्राॅसिंग के पास शोर मचाने लगे. इसकी जानकारी होने के बाद ट्रेन में सवार यात्रियों के बीच अफरा-तफरी मच गयी. गार्ड को जब इसकी सूचना मिली तो उसने तुरंत वाकी-टाकी से चालक को इसकी जानकारी दी. चालक ने तब तक इंजन को नहीं रोका, जब
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




