दहेज के लिए महिला को जहर देकर की हत्या तीन गिरफ्तार

मढ़ौरा : थाना क्षेत्र के गौरा के महमदपुर गांव में दहेज के लिए एक नवविवाहिता को जहर देकर हत्या करने का मामला प्रकाश में आया है. इस मामले में स्थानीय थाना के द्वारा मृतका के ससुर मुन्ना राय, सास शांति देवी व देवर राजू कुमार को गिरफ्तार कर लिया गया है. बता दें कि माधोपुर […]
मढ़ौरा : थाना क्षेत्र के गौरा के महमदपुर गांव में दहेज के लिए एक नवविवाहिता को जहर देकर हत्या करने का मामला प्रकाश में आया है. इस मामले में स्थानीय थाना के द्वारा मृतका के ससुर मुन्ना राय, सास शांति देवी व देवर राजू कुमार को गिरफ्तार कर लिया गया है. बता दें कि माधोपुर गांव निवासी मुन्नीलाल राय की पुत्री सोना कुमारी की शादी गौरा ओपी के महमदपुर निवासी मुन्ना राय के पुत्र मिथुन कुमार के साथ इसी वर्ष पांच जून को हुई थी. कोलकाता चटकल में काम करने वाले लड़की के पिता ने अपने सामर्थ्य के अनुसार लड़के के परिजनों को दहेज भी दिया था, लेकिन लड़के व परिजनों को उससे संतुष्टि नहीं थी.
जिसको लेकर बार-बार लड़की को प्रताड़ित किया जाता थे. कुछ रोज पहले करमा-धरमा में लड़की का आठ वर्षीय छोटा भाई विकास,पांच वर्षीय भतीजा दीपू व छह वर्षीया भतीजी नेहा पूरी तैयारी के साथ कलेवा लेकर महमदपुर गये और बहन के कहने पर वहीं रहने लगे. चार दिन पहले मृतका की दादी समित्री देवी के पास मृतका के पति मिथुन का फोन आया,
मिथुन ने मृतका के दादी से कहा की सबको बुला लो, नहीं तो चारों का लाश आयेगी. वहीं मृतका के भाभी मिंता देवी ने बताया कि आज यानी बुधवार की सुबह मेरी ननद के घर से फोन आया कि आपका पुत्र दीपू को कुछ हो गया है. हम खैरा डॉक्टर के पास ले जा रहे हैं. जहां मैं गयी, तो कोई नहीं दिखा. डॉक्टर से पूछने पर डॉक्टर ने बताया कि एक महिला मरीज आयी थी, जो अब मर चुकी है, जिसके बाद मैं पड़ोस के दो युवकों के साथ अपने ननद के घर महमदपुर गयी, तो देखा कि मेरी ननद का शव घर के ओसरा में रखा हुआ है और आसपास कुछ लोग बैठे हुए हैं व शव से कीटनाशक दवा की महक आ रही थी, जिसके बाद शव को हमलोग माधोपुर ले आये. दीदी की सास शांति देवी एक बाल्टी पानी में खेत में छिटने वाला दवा मिलाकर लायी और बोली की पानी पी लो, जब दीदी ने खुद पानी पीने से मना किया, तो जबर्दस्ती दीदी को घिसटते हुए नीचे ले गयी व जबर्दस्ती दवा पिलायी और चली गयी. कोई डॉक्टर के पास रात को नहीं ले गया. वहीं मृतक के ससुराल वालों का कहना है कि उनकी बहू सोना को सांप के काटने से मौत हुई है. पुलिस मामले की जांच कर रही है. गौरा ओपी इंचार्ज के अनुसार शव को पोस्टमार्टम के लिए छपरा भेजा गया है .
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




