भेल्दी में दो किशोरियों के अपहरण का मामला दर्ज

छपरा (कोर्ट) : जिले के भेल्दी थाना क्षेत्र अंतर्गत आने वाले दो अलग-अलग गांवों से आपसी रंजिश को लेकर दो नाबालिग लड़कियों का अपहरण कर लिये जाने से संबंधित मामला सीजेएम न्यायालय में दर्ज कराये गये हैं. दोनों मामले नाबालिगों के माता-पिता द्वारा दर्ज कराये गये हैं, जिनमें सीजेएम कोर्ट ने संबंधित थानाध्यक्ष को प्राथमिकी […]
छपरा (कोर्ट) : जिले के भेल्दी थाना क्षेत्र अंतर्गत आने वाले दो अलग-अलग गांवों से आपसी रंजिश को लेकर दो नाबालिग लड़कियों का अपहरण कर लिये जाने से संबंधित मामला सीजेएम न्यायालय में दर्ज कराये गये हैं. दोनों मामले नाबालिगों के माता-पिता द्वारा दर्ज कराये गये हैं, जिनमें सीजेएम कोर्ट ने संबंधित थानाध्यक्ष को प्राथमिकी दर्ज कर कार्रवाई करने का आदेश दिया है.
मिली जानकारी के अनुसार, थाना क्षेत्र के तख्त तरवारा निवासी अपहृत की मां ने मामले में अपने गांव के रिंकू कुमार, उसके पिता बनारस राउत के अलावा अन्य परिजनों को अभियुक्त बनाया है. वहीं, दूसरा मामला इसी थाना क्षेत्र के पचरुखी निवासी अपहृता के पिता ने दर्ज कराते हुए अपने गांव के ही डॉ संतराज ठाकुर, उसके पुत्र सागर ठाकुर समेत अन्य परिजनों को अभियुक्त बनाया है. आरोप है कि अभियुक्तों ने नाबालिग बच्चियों को अन्यत्र बेचने के उद्देश्य से उनकी पुत्री का अपहरण किया है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




