शराब के धंधेबाजों का मकान हुआ सील

डोरीगंज(छपरा)/मढ़ौरा : स्थानीय थाना क्षेत्र के डोरीगंज बाजार निवासी शत्रुघ्न चौधरी के मकान को डोरीगंज पुलिस ने सील कर दिया. पुलिस सूत्रों के मुताबिक शराबबंदी के बाद भी उस मकान में शराब बेचने का काम जारी था. पुलिस के अनुसार मकान मालिक विगत तीन माह पहले से ही शराब बेचने के आरोप में छपरा जेल […]
डोरीगंज(छपरा)/मढ़ौरा : स्थानीय थाना क्षेत्र के डोरीगंज बाजार निवासी शत्रुघ्न चौधरी के मकान को डोरीगंज पुलिस ने सील कर दिया. पुलिस सूत्रों के मुताबिक शराबबंदी के बाद भी उस मकान में शराब बेचने का काम जारी था. पुलिस के अनुसार मकान मालिक विगत तीन माह पहले से ही शराब बेचने के आरोप में छपरा जेल में बंद है. जिसके पास से पुलिस ने अवैध देशी शराब बरामद किया था. वहीं मढ़ौरा प्रखंड के विभिन्न गांवों में अभियान चलाकर शराब के धंधेबाजों के घर को सील किया. इंस्पेक्टर जयप्रकाश पंडित ने बताया कि रूप राहीपुर के लालबाबू मांझी, मढ़ौरा खास के संजय सिंह सहित पांच लोगों के घर को सील कर दिया. ये सभी शराब बेचने में आरोपित है. पुलिस के इस अभियान से कारोबारियों के बीच हड़कंप मचा है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




