नाबालिग से शादी के विवाद में युवक ने उठाया खौफनाक कदम, छत के कमरे में लटका मिला शव

मृतक के घर के बाहर मौजूद भीड़
दलसिंहसराय के महुआ टोला में 20 वर्षीय युवक ने फांसी लगाकर जान दी। परिजनों ने प्रेम-प्रसंग को आत्महत्या का मुख्य कारण बताया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
Crime News: समस्तीपुर जिले के दलसिंहसराय शहर स्थित वार्ड 25 महुआ टोला में शुक्रवार देर रात एक 20 वर्षीय युवक ने अपने घर में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली. घटना के बाद इलाके में सनसनी फैल गई है. मृतक की पहचान मदन पासवान के पुत्र प्रिंस राज के रूप में की गई है. पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है.
कमरे में ओढ़नी के सहारे पंखे से लटका मिला शव
परिजनों से मिली जानकारी के अनुसार, प्रिंस राज बुधवार रात करीब 12 बजे खाना खाने के बाद अपने कमरे में सोने चला गया था. गुरुवार सुबह करीब 6 बजे जब उसकी भाभी खाना बनाने उठीं और प्रिंस के कमरे का दरवाजा खटखटाया, तो अंदर से कोई प्रतिक्रिया नहीं मिली. काफी देर तक आवाज देने के बाद जब दरवाजा नहीं खुला, तो परिजनों ने खिड़की से अंदर झांककर देखा.अंदर का नजारा देखकर परिजनों के होश उड़ गए. प्रिंस छत पर बने कमरे में ओढ़नी के सहारे पंखे की कुंडी से लटका हुआ था. परिजनों ने तुरंत दरवाजा तोड़कर उसे नीचे उतारा, लेकिन तब तक उसकी सांसें थम चुकी थीं.
प्रेम-प्रसंग और नाबालिग से शादी बनी आत्महत्या की वजह
घटना के संबंध में मृतक के पिता मदन पासवान ने बताया कि प्रिंस का पिछले एक साल से एक लड़की के साथ प्रेम-प्रसंग चल रहा था. कुछ समय पहले पुलिस के जरिए परिजनों को जानकारी मिली थी कि प्रिंस ने उस लड़की से शादी कर ली है और सोशल मीडिया पर उनकी शादी की तस्वीरें भी वायरल हो रही थीं.जांच में जब पता चला कि लड़की नाबालिग है, तो परिजनों ने मामले को सुलझाने के उद्देश्य से लड़की पक्ष से बातचीत की कोशिश की. इस बीच परिजन प्रिंस की शादी दूसरी जगह कराने के लिए रिश्ता भी तलाश रहे थे. इसी मानसिक तनाव और पारिवारिक खींचतान के बीच प्रिंस ने यह आत्मघाती कदम उठा लिया.
पुलिस ने दर्ज की प्राथमिकी, पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इंतजार
घटना की सूचना मिलते ही दलसिंहसराय थाना पुलिस मौके पर पहुंची और जांच-पड़ताल शुरू की. पुलिस ने कागजी कार्रवाई पूरी कर शव को पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया है.अपर थानाध्यक्ष मनीष कुमार ने मामले की पुष्टि करते हुए बताया कि युवक द्वारा फांसी लगाकर आत्महत्या करने की सूचना पर पुलिस टीम भेजी गई थी. शव का पोस्टमार्टम कराकर परिजनों को सौंप दिया गया है. परिजनों की ओर से लिखित आवेदन मिलने के बाद आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी.र्रवाई की जाएगी.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










