Crime news from Samastipur:अकहा विशनपुर के युवक की संदिग्ध परिस्थिति में मौत

Author Prem kumar
Updated:
विज्ञापन
Crime news from Samastipur:अकहा विशनपुर के युवक की संदिग्ध परिस्थिति में मौत

थाना क्षेत्र के निकसपुर पंचायत के अकहा विशनपुर गांव निवासी स्व. रामबलम सदा का पुत्र पिया सदा (30) का संदिग्ध अवस्था में बुधवार की शाम मौत हो गई.

विज्ञापन

Crime news from Samastipur:उजियारपुर : थाना क्षेत्र के निकसपुर पंचायत के अकहा विशनपुर गांव निवासी स्व. रामबलम सदा का पुत्र पिया सदा (30) का संदिग्ध अवस्था में बुधवार की शाम मौत हो गई. युवक के मौत के बाद पुलिस के भय से लोगों ने आननफानन में उसके शव को रायपुर गांव के भीड़ी बांध स्थित श्मशान भूमि में गाड़ दिया. घटना के तीसरे दिन युवक की संदेहास्पद स्थिति में मौत की चर्चा जोरों से उठने लगी. किसी ने इसकी सूचना उजियारपुर पुलिस को दे दी. पुलिस ने इस पर त्वरित कार्रवाई करते हुए थानाध्यक्ष संजय कुमार सिंह, दलसिंहसराय सर्किल इंसपेक्टर पिंकी प्रसाद दलबल के साथ अकहा गांव पहुंच कर घटना का पड़ताल किया. लोगों के चर्चा के मुताबिक युवक पिया सदा को उसी गांव के कुछ लोगों ने बेरहमी से पिटाई कर दी थी. जिससे उसकी मौत हो गई. वहीं कुछ लोग युवक द्वारा फांसी लगाकर आत्महत्या करने की बात कर रहे हैं. काफी प्रयास के बावजूद युवक के मौत का स्पष्ट कारण पता नहीं चल पाया. वहीं इस संबंध में किसी के द्वारा लिखित आवेदन थाना में नहीं दिया है. जिससे पुलिस अब तक कोई कानूनी प्रक्रिया नहीं की है.

Accident news from Samastipur:दूध टैंकर ने बाइक सवार को मारा धक्का, एक की मौत, एक जख्मी

दलसिंहसराय : थाना क्षेत्र से सटे एनएच 28 आजाद चौक के पास दलसिंहसराय से पटोरी लौट रहे बाइक सवार को एक दूध टैंकर ने धक्का मारते हुए फरार हो गया. घटना में बाइक सवार दो व्यक्ति गंभीर रूप से जख्मी हो गये.गंभीर रूप से जख्मी दोनों को स्थानीय लोगों ने टेम्पू की मदद से अनुमंडल अस्पताल में भर्ती करवाया. जहां इलाज के दौरान एक व्यक्ति की मौत हो गई. मृतक की पहचान पटोरी थाना क्षेत्र के धमौन निवासी प्रभु राय के पुत्र विजय राय (50) के रूप में हुई है. वहीं बाइक चला रहे जख्मी की पहचान सरायरंजन थाना क्षेत्र के सित्लपट्टी निवासी स्व.अर्जुन राय के पुत्र रिकेश कुमार (22) के रूप में हुई है.जिसे प्राथमिकी उपचार के बाद सदर रेफर कर दिया गया. मृतक के बहनोई दलसिंहसराय निवासी अधिवक्ता उमेश कुमार ने बताया की दोनों मेरे घर से अपने घर जा रहे थे. इसी दौरान एनएच 28 आजाद चौक के पास एक दूध टैंकर ने धक्का मारते हुए फरार हो गया.जिसमें इनकी मौत हो गई. स्वजनों ने बताया कि मृतक विजय राय बाहर में रह कर मजदूरी का काम करते थे. कुछ दिन पहले ही घर लौटे थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Prem Kumar

लेखक के बारे में

By Prem Kumar

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन