Samastipur<bha>;</bha> जेवर व नकदी के साथ विवाहिता आशिक के साथ फरार

Updated:
विज्ञापन
Samastipur<bha>;</bha> जेवर व नकदी के साथ विवाहिता आशिक के साथ फरार

हलई थाना क्षेत्र के चकलालशाही से एक महिला अपने बेटे को ले सोमवार की देर रात आशिक के साथ फरार हो गयी.

विज्ञापन

मोरवा . हलई थाना क्षेत्र के चकलालशाही से एक महिला अपने बेटे को ले सोमवार की देर रात आशिक के साथ फरार हो गयी. वह अपने साथ 50 हजार नकद और जेवरात भी ले गयी है. इस बाबत रंजीत कुमार ने प्राथमिकी के लिये पुलिस को आवेदन सौंपा है. पीड़ित ने पुलिस को बताया है कि सोमवार की देर रात जब वह टोटो चलाने के बाद अपने घर गया तो बच्चा समेत पत्नी को घर से फरार पाया. उसने बताया कि चार साल पहले हुसैनीपुर की सोनम कुमारी से उसकी शादी हुई थी. उसे एक बेटा भी है. उसकी पत्नी का पूर्व से भी कई लोगों से मोबाइल पर संपर्क था. मोबाइल लेने पर वह बिगड़ जाती थी. लोगों के द्वारा उसे बताया गया कि कुछ लोगों ने टेम्पो पर बैठाकर आधी रात के करीब उसे ले जाया गया. उसका मोबाइल बंद बताया जाता है. पुलिस का कहना है कि मामले की छानबीन की जा रही है. जल्द ही मामले का उद्भेदन कर लिया जायेगा. वैसे प्रथम दृष्टि में यह मामला प्रेम प्रसंग का बताया गया है. जिसके आधार पर पुलिस अपने अनुसंधान को आगे बढ़ा रही है. घर से भागी हुई महिला को जल्द ही बरामद कर लिया जायेगा.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Ranjeet Thakur

लेखक के बारे में

By Ranjeet Thakur

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन