पारिवारिक कलह ने ली महिला की जान, तीन माह के मासूम के सिर से उठा साया

Updated:
विज्ञापन

पुलिस ने लिया लाश को लिया कब्जे में | Prabhat Khabar Network

मोरवा के हलई थाना क्षेत्र में पारिवारिक कलह के चलते 28 वर्षीय महिला ने फांसी लगाकर जान दी। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजकर मामले की जांच शुरू की।

विज्ञापन

Samastipur Suicide Case:  जिले के हलई थाना क्षेत्र अंतर्गत बनबीरा पंचायत के वार्ड 2 में पारिवारिक विवाद के चलते एक विवाहिता ने आत्मघाती कदम उठा लिया. मृतका की पहचान स्थानीय निवासी रवि कुमार की 28 वर्षीय पत्नी कविता देवी के रूप में की गई है. घटना की सूचना मिलते ही हलई थानाध्यक्ष शैलेश कुमार और दरोगा नितून कुमार दल-बल के साथ मौके पर पहुंचे और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए समस्तीपुर सदर अस्पताल भेज दिया.

पति के देर से आने पर हुआ था भारी विवाद

ग्रामीणों और परिजनों से मिली जानकारी के अनुसार घर में अक्सर विवाद की स्थिति बनी रहती थी:

  • पति की देर से वापसी: मृतका का पति रवि कुमार अक्सर रात में काफी देर से घर लौटता था, जिसे लेकर दोनों के बीच आए दिन कहासुनी होती थी.
  • घटना वाली रात झगड़ा: रविवार की देर रात भी पति देर से घर पहुंचा. उस वक्त बच्चे और सास-ससुर दालान पर सो रहे थे.
  • आत्मघाती कदम: घर में पति-पत्नी के बीच तीखी नोकझोंक हुई और इसके बाद गुस्से में आकर कविता देवी ने कमरे में रस्सी का फंदा लगाकर जान दे दी.

मासूम बच्चों के सिर से उठा ममता का साया

मृतका चार बच्चों की मां थी. उसका सबसे छोटा बच्चा महज तीन माह का है. मां की असमय मौत के बाद दुधमुंहे बच्चे समेत चारों संतानों का रो-रोकर बुरा हाल है.

पंचायत में सुलह की कोशिश, पुलिस जांच जारी

घटना की खबर पाकर मृतका के मायके पक्ष के लोग बाजितपुर करनैल पंचायत के लोदीपुर से बनबीरा पहुंचे. स्थानीय ग्रामीणों और प्रबुद्ध लोगों की मौजूदगी में पंचायत बैठाकर मामले को आपसी सुलह के जरिए शांत कराने का प्रयास किया गया. इधर पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराकर परिजनों को सौंप दिया है और सभी संभावित बिंदुओं पर छानबीन कर रही है.

ये भी पढ़ें: डिप्टी कलेक्टर की दरिंदगी: 50 लाख दहेज के बाद भी 20 लाख के लिए शिक्षिका पत्नी को पीटा, कराया गर्भपात


विज्ञापन
Manoj Kumar Verma

लेखक के बारे में

By Manoj Kumar Verma

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन