ePaper

Samstipur : उम्मीदों व संकल्पों के साथ किया नया साल का स्वागत

Updated at : 01 Jan 2026 6:22 PM (IST)
विज्ञापन
Samstipur : उम्मीदों व संकल्पों के साथ किया नया साल का स्वागत

कई लोगों ने देर रात तक पार्टियों का लुत्फ उठाया तो कुछ ने नये साल की शाम को धार्मिक आयोजन किये.

विज्ञापन

समस्तीपुर. नई उम्मीदों, नये संकल्पों के साथ शुरू हुआ नया साल. बीत गया 2025, आ गया 2026. बीते साल को विदाई देकर लोगों ने स्वागत किया नये साल का. नवस्फूर्ति, नवऊर्जा और नवउमंग के साथ. किसी ने देवदर्शन कर नये साल की नई सुबह का अभिनंदन किया तो किसी ने परिवार के साथ शहर के बाहर जाकर नये साल का आगाज किया. कई लोगों ने देर रात तक पार्टियों का लुत्फ उठाया तो कुछ ने नये साल की शाम को धार्मिक आयोजन किये. डीइओ कामेश्वर प्रसाद गुप्ता ने कहा कि नई उम्मीदों और नये सपनों को साथ लिए हम सभी 2026 में प्रवेश कर चुके हैं. जब नये साल के लक्ष्य आपके अपने विचार, रुचियों और जीवन के उद्देश्य से जुड़े होते हैं, तो उन्हें पूरा करना अधिक सरल और प्रेरक हो जाता है. ऐसे संकल्प केवल दूसरों की अपेक्षा या दिखावे के लिए नहीं होते, बल्कि इसलिए महत्वपूर्ण होते हैं, क्योंकि वे आपके लिए वास्तविक अर्थ रखते हैं. इसके परिणामस्वरूप, आप इन लक्ष्यों के प्रति अधिक लगन और प्रतिबद्धता महसूस करते हैं और बीच में आने वाली कठिनाइयों के बावजूद पीछे नहीं हटते. डीपीओ एमडीएम सुमित कुमार सौरभ ने कहा कि अपने संकल्पों के रास्ते में लचीले रहना जरूरी है, क्योंकि जीवन में हमेशा उतार-चढ़ाव आते रहते हैं. योजनाओं में आवश्यकतानुसार बदलाव करें और किसी गलती या असफलता के लिए पूरी तरह हार मानने के बजाय खुद को माफ करें. साथ ही, अपनी प्रगति को ट्रैक करें और छोटी-बड़ी चीजों के लिए उत्साहित रहें. अपनी उपलब्धियों को स्वीकार करने से न केवल आत्मविश्वास बढ़ता है, बल्कि गति बनाये रखना भी आसान हो जाता है और आप अपने लक्ष्यों की ओर निरंतर बढ़ते रहते हैं. सीए पंकज ज्योति कहते हैं कि किसी भी लक्ष्य को पूरा करने के लिए पॉजिटिव सोच का होना बहुत जरूरी होता है. पॉजिटिव सोच से ही हर लक्ष्य को आसानी से पूरा किया जा सकता है. ऐसे में छोटी-छोटी बातों पर नकारात्मक सोच से बचें और हर दिन कुछ अच्छा सोचने और सीखने की कोशिश करें. जीवन जीने के लिए आर्थिक तौर पर मजबूती जरूरी है. भले ही आप की आय बेहतर हो लेकिन बिना बचत जीवन में सुधार संभव नहीं. इसलिए नये साल से अपनी आय को कुछ प्रतिशत बचत करने का संकल्प लें. निदेशक मो. आरिफ ने कहा कि जीवन में उन्नति के लिए लक्ष्य बनाकर कार्य करें. जब आपके पास लक्ष्य होगा तो उसे पूरा करने का प्रोत्साहन मिलेगा. इसलिए पहले तो बेहतर जीवन के लिए कुछ लक्ष्य बनाएं. ये लक्ष्य घर को बेहतर बनाने, व्यवसायिक जीवन में तरक्की से जुड़ा या किसी भी तरह का हो सकता है. लक्ष्यों के निर्धारण के बाद उन्हें 2026 में पूरा करने का संकल्प लें.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
KRISHAN MOHAN PATHAK

लेखक के बारे में

By KRISHAN MOHAN PATHAK

KRISHAN MOHAN PATHAK is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन